Latest NewsUncategorizedदेश के अधिकतर मीडिया संस्थान चुनिंदा लोगों के कब्जे में: राहुल गांधी

देश के अधिकतर मीडिया संस्थान चुनिंदा लोगों के कब्जे में: राहुल गांधी

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि मीडिया और व्यापार के क्षेत्र में एकाधिकार बढ़ रहा है।

इस एकाधिकार से भाजपा को लाभ हो रहा है और विपक्ष को दबाने की कोशिश की जा रही है।

राहुल ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि देश के अधिकतर मीडिया संस्थान चुनिंदा लोगों के कब्जे में है। यही हाल व्यापार के क्षेत्र में भी है।

लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने कहा कि इस संस्थागत कब्जे से लड़ने के लिए कांग्रेस सीधे जनता तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

सोनिया गांधी ने कल 09 सदस्यीय सेंट्रल प्लानिंग ग्रुप बनाया

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता से सीधे संवाद के जरिए उनके सामने राष्ट्र के विकास के बेहतर दृष्टिकोण पेश करेगी।

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों कांग्रेस ने संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनावों की तैयारी को लेकर उदयपुर में एक चिंतन शिविर का आयोजन किया।

इस दौरान पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की घोषणा की थी। इस यात्रा को सफल बनाने के लिए सोनिया गांधी ने कल 09 सदस्यीय सेंट्रल प्लानिंग ग्रुप बनाया।

इस अभियान को सफल बनाने के लिए उन्होंने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, सचिन पायलट, शशि थरूर, रवनीत सिंह बिट्टू, केजी जॉर्ज, ज्योति मणि, प्रद्युत बोर्दोलोई, जीतू पटवारी और सलीम अहमद को जिम्मेदारी दी।

spot_img

Latest articles

रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंभुनाथ चौधरी के नेतृत्व में राज्यपाल से मिला पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल

रांची : प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंभुनाथ चौधरी के नेतृत्व में पत्रकारों का एक...

मॉरीशस के अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी डॉ. पूनम

रांची : मॉरीशस में आयोजित होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में झारखंड की...

पटना में होगा ‘बिहार स्टार्टअप यात्रा’ का शुभारंभ, युवा उद्यमियों को मिलेगा नया मंच

पटना : बिहार के युवा उद्यमियों और नवाचार से जुड़े युवाओं के लिए एक...

कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई सेहत की परेशानी, रांची के अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़

Severe Cold in Jharkhand: झारखंड में पड़ रही तेज ठंड का असर अब राजधानी...

खबरें और भी हैं...