Latest Newsझारखंडओलंपिक में झारखंड के सबसे ज्यादा खिलाड़ी नजर आएंगे: हफीजुल हसन

ओलंपिक में झारखंड के सबसे ज्यादा खिलाड़ी नजर आएंगे: हफीजुल हसन

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड के खेल मंत्री हफीजुल हसन (Hafeezul Hassan) ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसका आने वाले दिन में बेहतर परिणाम दिखेगा।

हसन रविवार को रांची के खेल गांव स्थित हरिवंश तना भगत इनडोर स्टेडियम में झारखंड राज्य कुश्ती संघ द्वारा आयोजित कुश्ती चैंपियनशिप में बोल रहे थे।

यह चैंपियनशिप 27 से 29 मई तक आयोजित की गई थी। इसमें अंडर 15 महिला एवं पुरुष राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप और प्रथम अंडर 20 जूनियर महिला तथा पुरुष ओपन राष्ट्रीय कुश्ती रैंकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई थीं।

अनुशासन में रहकर अपना खेल का प्रदर्शन किया है

29 मई को समापन और पुरस्कार वितरण में खेल मंत्री हसन ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।

उन्होंने कहा कि सन् 2024 और 2028 के ओलंपिक में भारतीय दल में झारखंड के सबसे ज्यादा खिलाड़ी नजर आएंगे। यही सोच लेकर झारखंड सरकार कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्य के सभी खिलाड़ियों को झारखंड सरकार की ओर से हार्दिक स्वागत एवं धन्यवाद है कि आपने लगातार तीन दिनों तक यहां अच्छा प्रदर्शन कर अनुशासन में रहकर अपना खेल का प्रदर्शन किया है।

इस दौरान मंत्री ने फाइनल मैच के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच की शुरुआत की। इस अवसर पर झारखंड कुश्ती संघ के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, विनोद तोमर, रजनीश कुमार, विजय शंकर सिंह आदि उपस्थित रहे।

spot_img

Latest articles

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...

Giridih News in Hindi: गिरिडीह में चोरी की बाइक के साथ पांच लोग गिरफ्तार

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र में नेताजी चौक के पास एंटी क्राइम चेकिंग के...

खबरें और भी हैं...