Latest Newsझारखंडमांडर विधानसभा उपचुनाव : दीपक प्रकाश ने कहा- वंशवाद को उखाड़ फेंकेगी...

मांडर विधानसभा उपचुनाव : दीपक प्रकाश ने कहा- वंशवाद को उखाड़ फेंकेगी जनता

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश (Deepak Prakaash) ने कहा कि मांडर की जनता इस बार विधानसभा उपचुनाव में वंशवाद को उखाड़ फेंकेगी।

दीपक प्रकाश सोमवार को मांडर विधानसभा उपचुनाव  प्रचार में मांडर विधानसभा के रानीखटंगा पंचायत, ईटकी पूर्वी एवं पश्चिमी में विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि जब मांडर उपचुनाव की घोषणा हुई तो लोगों ने सोचा कि शायद अब कहीं कांग्रेस यहां के किसी सामाजिक कार्यकर्ता या मतदाता को चुनाव लड़ायेगी पर दुर्भाग्य देखिये की यहां के पूर्व विधायक जिन्होंने मांडर की जनता को शर्मसार करने का काम किया है।

अब कांग्रेस से अपनी बेटी को टिकट दिलाकर फिर से अपने लिये धन उपार्जन कराने की योजना में जुटे गये हैं। उन्होंने कहा कि मांडर की जनता ने उन्हें जनकल्याणकारी कार्यों के लिये चुनकर लाई थी।

राज्य सरकार से पेट्रोल पंप दिलाने का काम करेंगे

पर यहां के पूर्व विधायक अपने घर भरने में यहां की जनता को ही भूल गए थे। लोकतंत्र (Democracy) में जनता मालिक होती है और मांडर उपचुनाव में यहाँ से जनता वंशवाद की जड़ें उखाड़ने का काम करेगी।

उन्होंने कहा कि बंधु तिर्की जो स्वयं को आदिवासियों का हितैषी कहते हैं। उनके लिए रातु की रुपा तिर्की की घटना याद दिलाना चाहता हूं जो मांडर उपचुनाव के लिए प्रासंगिक है।

उन्होंने कहा कि उस समय भाजपा का एक एक कार्यकर्ता रुपा तिर्की को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रहा था तो यहां के पूर्व विधायक उसके घर जाकर उसकी मौत का सौदा कर रहे थे और प्रलोभन दे रहे थे कि आप मुंह चुप रखिये।

हम आपके परिवार को राज्य सरकार से पेट्रोल पंप दिलाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज (Tribal Society) के कल्याण के लिए भाजपा ही संकल्पित रही है।

उन्होंने उपस्थित जनता से इस चुनाव में वंशवाद एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ एवं मांडर के विकास के लिए भाजपा (BJP) को मत देकर भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की।

कार्यक्रम में विशेष रूप से पार्टी की उम्मीदवार गंगोत्री कुजूर , विधायक राज सिन्हा, शशिभूषण भगत सहित स्थानीय कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...

Giridih News in Hindi: गिरिडीह में चोरी की बाइक के साथ पांच लोग गिरफ्तार

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र में नेताजी चौक के पास एंटी क्राइम चेकिंग के...

खबरें और भी हैं...

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...