Latest Newsबिहारबिहार विधानसभा में अग्निपथ को लेकर रार कायम, विपक्ष का हंगामा जारी

बिहार विधानसभा में अग्निपथ को लेकर रार कायम, विपक्ष का हंगामा जारी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: बिहार विधानसभा (Bihar Assembly) के मानसून सत्र के आखिरी दिन गुरुवार को भी अग्निपथ योजना को लेकर विपक्ष का हंगामा जारी रहा। प्रश्नकाल के दौरान ही विपक्ष ने अग्निपथ को लेकर नारेबाजी प्रारंभ कर दी।

बिहार विधानसभा मानसून सत्र  के आखिरी दिन अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) नहीं पहुंचे। विधानसभा संचालन महेश्वर हजारी कर रहे थे। गुरुवार को कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने अग्निपथ को लेकर हंगामा प्रारंभ कर दिया।

इस दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष समयानुसार मामले को उठाने का निवेदन करते रहे। इस बीच विपक्ष के विधायक अपनी सीट पर खड़े हो गए और नारेबाजी करने लगे।

सदस्यों ने सदन के बाहर किया प्रदर्शन

विपक्ष के हंगामे के बीच प्रश्नकाल चलाने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। विपक्ष के सदस्य इस बीच वेल में भी पहुंच गए और केंद्र सरकार (Central government) के विरोध में नारेबाजी करने लगे।

सदन में भाजपा के संजय सरावगी अपनी बात कह रहे थे। उनकी बात जैसे ही खत्म हुई कि विधानसभा उपाध्यक्ष ने एक और प्रश्न लेना चाहा पर विपक्ष की नारेबाजी इतनी तेज हो गयी कि उन्होंने सदन की कार्यवाही को भोजनावकाश तक के लिए स्थगित कर दिया।

इसके पहले भी सेना भर्ती की नई योजना अग्निपथ (yojana agneepath) को लेकर विपक्ष के सदस्यों ने सदन के बाहर प्रदर्शन किया। विपक्ष की मांग अग्निपथ योजना के विरोध में प्रस्ताव पास कराकर केंद्र को भेजने की मांग कर रहा है।

spot_img

Latest articles

लालू से आठ महीने बाद दिल्ली में मिले तेज प्रताप यादव, कोर्ट में तेजस्वी से भी सामना हुआ, लेकिन कोई बात नहीं हुई

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड के वाहन संयंत्र का उद्घाटन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए...

खबरें और भी हैं...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...