मुंबई: शिवसेना के उप नेता और शिरूर के पूर्व सांसद शिवाजीराव आढलराव पाटिल (Shivajirao Adalrao Patil) को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने पाटिल पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए यह कदम उठाया। इससे पहले शिवसेना ठाणे जिला अध्यक्ष तथा ठाणे महापौर को बाहर का रास्ता दिखी चुकी है।
शिवाजी आढलराव पाटिल ने एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देते हुए इससे संबंधित पोस्टर-बैनर (Poster Banner) लगाए थे।
शिवाजीराव को संसद में बेहतर प्रदर्शन के लिए संसदीय रत्न पुरस्कार भी मिला
सोशल मीडिया पर भी एकनाथ को हिंदुत्व का प्रहरी बताया था। पाटिल के निष्कासन के संबंध में शिवसेना (Shiv Sena) के केंद्रीय कार्यालय ने प्रेस रिलीज जारी की है।
शिवाजीराव आढलराव पाटिल ने पुणे जिले में शिवसेना के विस्तार में प्रमुख भूमिका निभाई है। उन्होंने 2004, 2009 और 2014 में शिरूर से लोकसभा का चुनाव (Lok Sabha elections) शिवसेना के टिकट पर चुनाव जीता था।
उन्हें संसद में बेहतर प्रदर्शन के लिए संसदीय रत्न पुरस्कार (Parliamentary Ratna Award) भी मिला है। 2019 के लोकसभा चुनाव में राकांपा उम्मीदवार अभिनेता अमोल कोल्हे ने आढलराव पाटिल को पराजित किया था।