रांची: झारखंड में कोरोना (Corona In Jharkhand) के 703 सक्रिय मामले में सबसे अधिक रांची में 261 केस सक्रिय है।
मंगलवार को सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से 51 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य के नौ जिले से कोरोना के 129 नए मरीज मिले हैं।
स्वास्थ्य विभाग (health Department) के अनुसार बोकारो से नौ, देवघर से 21, धनबाद से तीन, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 13, गोड्डा से दस, कोडरमा से दो, लातेहार से तीन, रामगढ़ से दो, रांची से 64, सरायकेला से एक और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा )से एक मरीज मिले हैं।
कोरोना से चार लाख, 30 हजार, 815 मरीज ठीक हुए
राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 36 हजार, 840 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
राज्य में कुल दो करोड़, 22लाख, 16 हजार 124 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 703 सक्रिय केस (Active Case) है। कोरोना से चार लाख, 30 हजार, 815 मरीज ठीक हुए हैं।