Latest Newsझारखंडखूंटी में हुए सड़क हादसे में दो युवक घायल

खूंटी में हुए सड़क हादसे में दो युवक घायल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

खूंटी: जिले के मुरहू प्रखंड मुख्यालय के मेन रोड पर शनिवार दोपहर हुई एक सड़क दुर्घटना (Road Accident) में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में खूंटी थाना क्षेत्र के मारंगडीह गांव निवासी सेलेम मुंडा (24) और बिरसा मुंडा (18 ) शामिल हैं। दुर्घटना में दोनों के सिर पर गंभीर चोट लगी है।

दुर्घटना के बाद बेसुध पड़े दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल (Sadar Hospital) लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया।

गांव के चार युवक बाइक से जा रहे थे बीरबांकी

घटना के दौरान एक अन्य बाइक पर सवार होकर घायलों के साथ जा रहे उनके मित्र मनिका मुंडा ने बताया कि दो बाइक से गांव के चार युवक बीरबांकी जा रहे थे।

मुरहू चौक से कुछ पहले सामने से आ रहे एक वाहन के कारण दोनों बाइक चालकों ने जैसे ही अपनी बाइक की रफ्तार को थोड़ी धीमी की, वैसे ही पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक बोलेरो (Bolero) पीछे से उनकी बाइक को मार दिया।

spot_img

Latest articles

दीनानाथ पांडेय ने अपनी राह खुद चुनी, उस पर चले और इतिहास बना गये : सरयू राय

जमशेदपुर : श्रद्धेय दीनानाथ पांडेय स्मारक समिति के तत्वावधान में रविवार को उनकी पुण्यतिथि...

बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन पर भाजयुमो नेताओं ने खिलायी मिठाई, दी बधाई

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन रविवार...

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

खबरें और भी हैं...