Latest Newsक्राइमजमशेदपुर में महिला पुलिस कॉन्स्टेबल, उनकी बेटी और मां की हत्या, SSP...

जमशेदपुर में महिला पुलिस कॉन्स्टेबल, उनकी बेटी और मां की हत्या, SSP कार्यालय में थीं पदस्थापित

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस लाइन स्थित एक फ्लैट से महिला पुलिस कॉन्स्टेबल (Lady Police Constable) सविता रानी हेंब्रम (34), उसकी बेटी गीता हेंब्रम (13) और मां लाखिया मुर्मू (70) की हत्या (Murder) कर दी गई। गुरुवार रात तीनों का शव सरकारी क्वार्टर में मिला।

पुलिस के मुताबिक पिछले दो दिनों से सविता के घर पर ताला लगा होने से आस-पड़ोस के लोगों को कुछ शक हुआ। इस बीच परिवार वाले उसे बार-बार फोन कर रहे थे लेकिन फोन रिसीव नहीं हो रहा था।

गुरुवार को घर से बदबू आने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पुलिस (Police) पहुंची और घर का ताल तुड़वाया। घर में प्रवेश करते ही सबके होश उड़ गए।

तीन शव वहां पड़े थे। आशंका है कि महिला पुलिस कॉन्स्टेबल सविता रानी हेम्ब्रम, उसकी बेटी और उसकी मां की हत्या कर फ्लैट में ताला बंद कर दिया गया।

जमशेदपुर में महिला पुलिस कॉन्स्टेबल, उसकी बेटी और मां की हत्या

हेंब्रम की 14 साल पूर्व नक्सली वारदात में मौत हो गई

शुक्रवार सुबह SSP और अन्य पदाधिकारी पुलिस लाइन पहुंचे और आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की।

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि तीनों महिलाओं का किसी से कोई विवाद तो नहीं था। मृत सविता के बारे में बताया जाता है कि वह विवाहित थी और कॉन्स्टेबल के पद पर SSP कार्यालय में पदस्थापित थी।

हेंब्रम की 14 साल पूर्व नक्सली वारदात में मौत हो गई

अनुकंपा के आधार पर मिली थी नौकरी

सविता के पति कैलाश हेंब्रम की 14 साल पूर्व नक्सली वारदात में मौत हो गई थी। इसके बाद झारखंड पुलिस में कॉन्स्टेबल की नौकरी उसको अनुकंपा (Compassionate) के आधार पर मिली थी।

सविता मूल रूप से सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर की रहने वाली थी। फ्लैट में वह 13 वर्ष की बेटी और मां के साथ रहती थी।

हत्या (Murder) की सूचना पाकर मौके पर पहुंची बागबेड़ा सोमायझोपड़ी निवासी बहन रानो मार्डी ने बताया कि अनुकंपा की नौकरी को लेकर ससुराल वालों से उसकी बहन का विवाद (dispute) हुआ था। सास चाहती थी कि सविता के देवर को नौकरी मिले। सविता के ससुराल के लोग डुमरिया में रहते हैं।

spot_img

Latest articles

राजनीति और मीडिया दोनों का अंतिम लक्ष्य राष्ट्रहित हो : राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला

रांची : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने सोमवार को रांची प्रेस क्लब...

आरसीपी सिंह की जदयू में हो सकती है वापसी!

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी निकटतम सहयोगी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी...

महिलाओं से जुड़े मुद्दे मजबूती से उठाए महिला मोर्चा : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जनता दल...

बिहार चुनाव में लोक हारा और तंत्र जीता : तेजस्वी यादव

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राजद नेता तेजस्वी...

खबरें और भी हैं...