Latest Newsझारखंडझारखंड के कई स्कूलों के नाम के आगे 'उर्दू', शिक्षा मंत्री बोले-...

झारखंड के कई स्कूलों के नाम के आगे ‘उर्दू’, शिक्षा मंत्री बोले- पुरानी बीमारी ठीक करने में लगेगा वक्त

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड के जामताड़ा, पलामू, गढ़वा, गुमला और रांची के मुस्लिम बहुल कुछ Government Schools के नाम के आगे उर्दू शब्द लिखकर शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश लेने का मामला गरमाता जा रहा है।

इस पर शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो (Education Minister Jagarnath Mahto) ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि जामताड़ा के कुछ स्कूलों के नाम के आगे उर्दू शब्द जोड़ने की बात सामने आई थी, लेकिन वहां के जिला शिक्षा पदाधिकारी के मुताबिक अब इन स्कूलों के नाम के आगे से उर्दू शब्द को मिटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुरानी बीमारी ठीक करने में वक्त लगेगा।

उन्होंने कहा कि E Vidyavahini के पोर्टल पर रविवार को साप्ताहिक अवकाश के रूप में अपडेट कर दिया गया है। हालांकि शिक्षा मंत्री ने कहा है कि डीईओ ने उन्हें इस बाबत मौखिक रूप से जानकारी दी है। इस मसले पर विभागीय सचिव से विस्तृत रिपोर्ट तलब की गई है।

रिपोर्ट आने के बाद ही आंकड़ों के बारे में जानकारी दी जा सकेगी

शिक्षा मंत्री Jagarnath Mahto  से पूछा गया कि राज्य में कितने सरकारी स्कूलों के नाम के आगे उर्दू शब्द जोड़कर शुक्रवार को छुट्टी दी जा रही है। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि इसकी कोई जानकारी नहीं है।

विभागीय सचिव से रिपोर्ट आने के बाद ही आंकड़ों के बारे में जानकारी दी जा सकेगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि उन्हें बस इतनी जानकारी है कि मुस्लिम बहुल इलाकों के स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी (Friday holiday in schools) देने की व्यवस्था है। अब यह व्यवस्था किस आधार पर की गई है, इसका मंथन किया जा रहा है।

spot_img

Latest articles

रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंभुनाथ चौधरी के नेतृत्व में राज्यपाल से मिला पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल

रांची : प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंभुनाथ चौधरी के नेतृत्व में पत्रकारों का एक...

मॉरीशस के अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी डॉ. पूनम

रांची : मॉरीशस में आयोजित होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में झारखंड की...

पटना में होगा ‘बिहार स्टार्टअप यात्रा’ का शुभारंभ, युवा उद्यमियों को मिलेगा नया मंच

पटना : बिहार के युवा उद्यमियों और नवाचार से जुड़े युवाओं के लिए एक...

कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई सेहत की परेशानी, रांची के अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़

Severe Cold in Jharkhand: झारखंड में पड़ रही तेज ठंड का असर अब राजधानी...

खबरें और भी हैं...