लोहरदगा: लोहरदगा जिले की एक नाबालिग लड़की लव जिहाद (love jihad) मामला प्रकाश में आया है। दूसरे समुदाय के युवक ने अपना धर्म छुपा कर लड़की से दोस्ती की।
प्यार का ढोंग रचाया। उसका यौन शोषण (Sexual Abuse) किया और जब उसकी पोल खुली तो उसने लड़की को कुएं में धकेल कर जान से मारने की कोशिश की। आरोपित को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया गया है।
बताया जाता है कि लोहरदगा जिले की 17 वर्षीय लड़की के पास छह महीने पहले एक अनजान युवक का Call आया। उसने इसे अपना नाम साजन उरांव बताया।
अपनी बातों के जाल में उसे फंसाया। दोस्ती की बात कहकर अक्सर Phone करने लगा। लड़की भी उसके झांसे में आ गई। प्यार का वास्ता देकर उसने उसके साथ कई बार संबंध बनाए।
लड़की को रास्ते से हटाने के लिए उसने उसे कुएं में धकेल दिया
इसी बीच लड़की को उसका असली नाम पता चल गया कि उसके आशिक का असली नाम साजन उरांव नहीं बल्कि रब्बानी अंसारी है। तब लड़की ने विरोध जताना शुरू कर दिया।
इस बीच आरोपित लड़के ने अश्लील Video भी बना लिया था, जिसे उसने Viral कर दिया। लड़की को रास्ते से हटाने के लिए उसने उसे कुएं में धकेल दिया। उसने उसे ऊपर से पत्थर भी मारे।
लड़की की खुशकिस्मती थी कि उसकी जान बच गई। लड़की किसी तरह जान बचाकर घर पहुंची। परिवार वालों को सारी बात बताई। समाज के लोग भी इसकी मदद को आगे आए। अब आरोपित रब्बानी अंसारी सलाखों के पीछे है।
इस संबंध में लोहरदगा के DSP परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि लोहरदगा महिला थाना कांड संख्या 26/ 2022 में भादवि की धारा 376, 427, 379, 417, 307 और सिक्स पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर Police ने आरोपित को जेल भेज दिया है। इस घटना से हिंदू संगठनों में काफी आक्रोश है।