Latest Newsझारखंडरांची में नाबालिग से गैंगरेप मामले में तीन को उम्रकैद

रांची में नाबालिग से गैंगरेप मामले में तीन को उम्रकैद

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: पोक्सो (POCSO) के विशेष न्यायाधीश आसिफ इकबाल की अदालत ने गुरुवार को नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) के छह अभियुक्तों में तीन दोषी संजय उरांव, संजय महली और राजू उरांव को अंतिम सांस तक उम्र कैद की सजा सुनायी है।

साथ ही 10-10 हजार का जुर्माना लगाया गया है। जबकि तीन दोषी सूरज चीक बड़ाईक, अमर महली और सुखदेव उरांव को एक-एक साल की सजा सुनायी है।

मामले की सुनवाई के दौरान SP मोहन कुमार ने सात गवाहों का बयान कलमबद्ध कराया था, जिसके आधार पर अदालत ने उक्त फैसला सुनाया। अदालत ने सभी को तीन सितंबर को दोषी ठहराया था।

क्या है मामला

पीड़िता अपनी बहन के साथ शादी समारोह में शामिल होने के बाद 16 मई 2019 को रात में घर लौट रही थी। इसी दौरान अभियुक्तों ने पीड़िता को कब्जे में लेकर उसके साथ जबरदस्ती की।

अगले दिन बेड़ो थाना में पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी। FIR दर्ज होने के बाद Police ने अभियुक्तों को गिरफ्तार (Arrest) कर जेल भेज दिया। उस समय से अभियुक्त लगातार जेल में हैं। अभियुक्तों के खिलाफ 26 सितंबर 2019 को आरोप गठन किया था।

spot_img

Latest articles

राजनीति और मीडिया दोनों का अंतिम लक्ष्य राष्ट्रहित हो : राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला

रांची : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने सोमवार को रांची प्रेस क्लब...

आरसीपी सिंह की जदयू में हो सकती है वापसी!

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी निकटतम सहयोगी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी...

महिलाओं से जुड़े मुद्दे मजबूती से उठाए महिला मोर्चा : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जनता दल...

बिहार चुनाव में लोक हारा और तंत्र जीता : तेजस्वी यादव

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राजद नेता तेजस्वी...

खबरें और भी हैं...