Latest Newsक्राइमदुमका : जमीन विवाद में महिला की बेरहमी से मारकर हत्या

दुमका : जमीन विवाद में महिला की बेरहमी से मारकर हत्या

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

दुमका: Saraiyahat Police Station (सरैयाहाट थाना) के चरकापाथर गांव में जमीन विवाद (land dispute) में 68 वर्षीय कौशल्या देवी की ईंट-पत्थर से मारकर हत्या (Dumka Women Murder) कर दी गई। मामले के उद्भेदन के लिए SIT  का गठन किया गया है।

मृतक के पुत्र दिनेश मेहरा ने थाना में दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि शनिवार की सुबह उसकी मां शौच के लिए घर से निकली थी लेकिन रात तक घर वापस नहीं आयी।

खोजबीन के दौरान देर रात उसकी मां का शव घर से महज कुछ ही दूरी पर एक झाड़ी में मिला। मृतक के पुत्र के अनुसार गांव के सीताराम दास (Sitaram Das) से जमीन को लेकर उन लोगों का विवाद चल रहा है।

जब से न्यायालय ने उसके पक्ष में फैसला सुनाया है, तब से ही विरोधी उसकी मां को जान से मारने की धमकी दे रहे थे।

जख्म के निशान से यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है

पुलिस ने सीताराम दास, कैलाश दास, प्रदीप दास, मोहिनी देवी, जया देवी, मनोज दास, प्रीति कुमारी, हरी दास, नरेश दास और उसकी पत्नी पर हत्या (Murder) कर साक्ष्य छुपाने का मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाकर रविवार को परिजनों को सौंप दिया है।

मामले में सरैयाहाट थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि मृतका के पुत्र के लिखित आवेदन पर हत्या का मामला दर्ज (Case registered) कर अनुसंधान किया जा रहा है।

शव के चेहरे पर जख्म के निशान से यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। कांड के उद्भेदन के लिए Expert की मदद ली जा रही है। जल्द ही हत्याकांड का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

spot_img

Latest articles

राजनीति और मीडिया दोनों का अंतिम लक्ष्य राष्ट्रहित हो : राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला

रांची : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने सोमवार को रांची प्रेस क्लब...

आरसीपी सिंह की जदयू में हो सकती है वापसी!

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी निकटतम सहयोगी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी...

महिलाओं से जुड़े मुद्दे मजबूती से उठाए महिला मोर्चा : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जनता दल...

बिहार चुनाव में लोक हारा और तंत्र जीता : तेजस्वी यादव

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राजद नेता तेजस्वी...

खबरें और भी हैं...