पश्चिम बंगाल इलेक्शन कैंपेन मैनेजमेंट के सदस्य बने आलमगीर आलम

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title

रांची: अखिल भारतीय कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पश्चिम बंगाल इलेक्शन कैंपेन मैनेजमेंट के लिए तीन सदस्यीय कमिटी का गठन किया है।

इसमें झारखंड कांग्रेस के विधायक दल के नेता सह ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम का नाम शामिल है।

आलमगीर आलम को संगठनात्मक कार्य क्षमता, कला एवं भाषा के द्वारा जनता को अपनी ओर आकर्षित करने की खूबी को देखते हुए इनको बंगाल इलेक्शन की बड़ी जिम्मेवारी दी गई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस को पूरा विश्वास है कि आलमगीर आलम के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल इलेक्शन कैंपेन मैनेजमेंट सुचारू रूप से निष्पादित किया जाएगा।

आलमीगर आलम को पश्चिम बंगाल इलेक्शन कैंपेन मैनेजमेंट के सदस्य बनाये जाने पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डाॅ रामेश्वर उरांव, कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर, मानस सिन्हा, संजय लाल पासवान, प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, डाॅ एम तौसीफ, संगठन प्रभारी रवीन्द्र सिंह आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

- Advertisement -
sikkim-ad
Share This Article