Latest NewsUncategorizedमहाराष्ट्र कांग्रेस के नितिन राउत अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने की धक्का-मुक्की

महाराष्ट्र कांग्रेस के नितिन राउत अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने की धक्का-मुक्की

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई: Maharashtra (महाराष्ट्र) के एक वरिष्ठ कांग्रेस (Congress) नेता डॉ. नितिन राउत (Dr. Nitin Raut) बुधवार को तेलंगाना पुलिस (Telangana Police) के एक अधिकारी द्वारा धक्का-मुक्की करने के बाद घायल हो गए।

उन्हें अस्पताल (Hospital) में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पार्टी अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह घटना तब हुई, जब वह तेलंगाना में भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथ चल रहे थे।

उनके सिर, दाहिनी आंख के ऊपर, हाथों और पैरों पर चोट लग गई

एक स्थानीय वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कथित तौर पर डॉ. राउत को जोर से धक्का दिया, जिसके कारण वह जमीन पर गिर गए, उनके सिर, दाहिनी आंख के ऊपर, हाथों और पैरों पर चोट लग गई।

डॉ. राउत को हैदराबाद के वासव अस्पताल में भर्ती कराया गया है

हालांकि पुलिस (Police) के व्यवहार के लिए उकसावे की स्थिति स्पष्ट नहीं है, डॉ. राउत को हैदराबाद (Hyderabad) के वासव अस्पताल (Vasava Hospital) में भर्ती कराया गया है। कांग्रेस नेताओं ने उनकी हालत स्थिर बताई है।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने डॉ. राउत के स्वास्थ्य (Health) की जानकारी फोन के जरिए ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी दी स्वास्थ्य की जानकारी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) जैसे कई शीर्ष नेता AICC पदाधिकारियों के.सी. वेणुगोपाल, के. राजू, राजेश लिलोथिया, इमरान प्रतापगढ़ी, कन्हैया कुमार, तेलंगाना में विपक्ष के नेता हट्टी विक्रमार्क और अन्य लोगों ने या तो फोन किया या अस्पताल में डॉ. राउत से मिलने गए।

नागपुर के रहने वाले 70 वर्षीय डॉ. राउत महाराष्ट्र (Maharashtra) के पूर्व मंत्री हैं और कांग्रेस (Congress) के एससी/एसटी सेल के पूर्व अध्यक्ष भी हैं।

spot_img

Latest articles

राजनीति और मीडिया दोनों का अंतिम लक्ष्य राष्ट्रहित हो : राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला

रांची : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने सोमवार को रांची प्रेस क्लब...

आरसीपी सिंह की जदयू में हो सकती है वापसी!

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी निकटतम सहयोगी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी...

महिलाओं से जुड़े मुद्दे मजबूती से उठाए महिला मोर्चा : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जनता दल...

बिहार चुनाव में लोक हारा और तंत्र जीता : तेजस्वी यादव

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राजद नेता तेजस्वी...

खबरें और भी हैं...

राजनीति और मीडिया दोनों का अंतिम लक्ष्य राष्ट्रहित हो : राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला

रांची : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने सोमवार को रांची प्रेस क्लब...

आरसीपी सिंह की जदयू में हो सकती है वापसी!

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी निकटतम सहयोगी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी...

महिलाओं से जुड़े मुद्दे मजबूती से उठाए महिला मोर्चा : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जनता दल...