Healthy Fish : मांस-मछली के शौकीन लोगों में से अधिकतर लोगों को मछली (Fish) का स्वाद अधिक पसंद होता है। मछली खाने के शौकीन लोग मछली को कई तरह से पकाकर खाते हैं।
मछली केवल खाने में ही नहीं बल्कि सेहत (Health) के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होती है। कई लोग मछलियों में पाए जाने वाले छोटे और बारीक कांटो की वजह से उसे खाना पसंद नहीं करते हैं।
कई बार ऐसा होता है कि बहुत सावधानी बरतने के बावजूद भी मछली के कांटे हमारे गले में जाकर फंस जाती है।
मछली का कांटा गले में अटक जाने के बाद ना तो वह निगला जाता है और ना ही बाहर आता है। ऐसी परिस्थितियों में आपको क्या करना चाहिए यह आज हम आपको बताने जा रहे हैं।
चावल का गोला-
अधिकतर लोग मछली चावल (भात) (Rise) के साथ ही खाना पसंद करते हैं। तो जब आप चावल और मछली खा रहे हो और गलती से आपके गले में मछली का कांटा फंस जाए।
तो आपको कुछ नहीं करना है बस अपने थाली में से थोड़ा भात खाना है। भात को मुंह में रखकर बिना चबाएं निगल लेना है।
आप देखेंगे आपको तुरंत अपनी समस्या से छुटकारा मिल गया है। अगर 1 बार में यह नुस्खा काम न करें तो 2 से 3 बार ऐसा करें।
केला-
जब कभी मछली खाते समय उसका कांटा आपके गले में फंस जाएं तो केला खाने से भी काफी राहत मिल सकती है। ऐसे समय में आप केले का टुकड़ा बिना चबाएं सीधे ही निगल लें। कांटा अपने आप ही अंदर चला जाएगा।
डॉक्टर से करें संपर्क
अगर इनमें से कोई भी उपाय आपके काम नहीं आ रही है तो आपको तुरंत बिना किसी देरी के डॉक्टर (Doctor) से संपर्क करना चाहिए। अन्यथा आपकी समस्या और अधिक बढ़ सकती है।