Latest Newsझारखंडझारखंड के तीन IAS गुजरात चुनाव में बने प्रेक्षक, 3 को मिला...

झारखंड के तीन IAS गुजरात चुनाव में बने प्रेक्षक, 3 को मिला अतिरिक्त प्रभार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election) में चुनाव प्रेक्षक के कार्य के लिए जाने की वजह से तीन भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के स्थान पर दूसरे IAS अधिकारियों (IAS officers) को अपने कार्यों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

विशेष सचिव गृह कार्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग, अतिरिक्त प्रभार निदेशक प्राथमिक शिक्षा, निबंधन महानिरीक्षक झारखंड चंद्रशेखर के गुजरात विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रेक्षक कार्य के लिए प्रस्थान करने के कारण मुख्यालय से बाहर रहने की अवधि तक के लिए मिशन निदेशक सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी झारखंड कौशल विकास मिशन सोसायटी (Skill Development Mission Society) रांची के पद पर पदस्थापित सुनील कुमार को अपने कार्यों के साथ निदेशक प्राथमिक शिक्षा झारखंड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

कार्यपालक पदाधिकारी जेएसएलपीएस, अतिरिक्त प्रभार नागरिक सुरक्षा आयुक्त झारखंड, निदेशक उच्च शिक्षा झारखंड सूरज कुमार कि गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election) में चुनाव प्रेक्षक कार्य के लिए प्रस्थान करने के कारण इनके मुख्यालय से बाहर रहने की अभिषेक तक के लिए मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी को अपने कार्यों के साथ मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसायटी रांची तथा निदेशक उच्च शिक्षा झारखंड रांची का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

गुजरात चुनाव दो चरणों में एक दिसंबर और पांच दिसंबर को होना है

निदेशक हथकरघा रेशम एवं हस्तशिल्प झारखंड (Handloom Silk & Handicraft Jharkhand) रांची, अतिरिक्त प्रभार प्रबंध निदेशक झारखंड अनवेषणम खनन निगम लिमिटेड रांची का प्रबंध निदेशक झारक्राफ्ट के पद पर पदस्थापित आकांक्षा रंजन कि गुजरात चुनाव में चुनाव प्रेक्षक के रूप में जाने के कारण उनके मुख्यालय से बाहर रहने की अवधि तक क्षेत्रीय निदेशक झारखंड क्षेत्र विकास प्राधिकार रांची अजय कुमार सिंह को अपने कार्यों के साथ निदेशक हथकरघा रेशम एवं हस्तशिल्प (Silk And Handicrafts) झारखंड रांची तथा प्रबंध निदेशक झारक्राफ्ट रांची का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

उल्लेखनीय है कि गुजरात चुनाव (Gujarat Election) दो चरणों में एक दिसंबर और पांच दिसंबर को होना है। सभी अधिकारी मतगणना सहित अन्य कार्य पूरा करने के बाद ही झारखंड लौटेंगे।

spot_img

Latest articles

राजनीति और मीडिया दोनों का अंतिम लक्ष्य राष्ट्रहित हो : राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला

रांची : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने सोमवार को रांची प्रेस क्लब...

आरसीपी सिंह की जदयू में हो सकती है वापसी!

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी निकटतम सहयोगी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी...

महिलाओं से जुड़े मुद्दे मजबूती से उठाए महिला मोर्चा : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जनता दल...

बिहार चुनाव में लोक हारा और तंत्र जीता : तेजस्वी यादव

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राजद नेता तेजस्वी...

खबरें और भी हैं...

राजनीति और मीडिया दोनों का अंतिम लक्ष्य राष्ट्रहित हो : राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला

रांची : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने सोमवार को रांची प्रेस क्लब...

आरसीपी सिंह की जदयू में हो सकती है वापसी!

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी निकटतम सहयोगी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी...

महिलाओं से जुड़े मुद्दे मजबूती से उठाए महिला मोर्चा : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जनता दल...