Latest NewsUncategorizedPM मोदी को जान से मारने की धमकी, यहां आए धमकी भरे...

PM मोदी को जान से मारने की धमकी, यहां आए धमकी भरे 7 मैसेज

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई: PM मोदी (PM Modi) को जान से मारने की धमकी के सात मैसेज मुंबई ट्रैफिक पुलिस (Mumbai Traffic Police) की हेल्पलाइन पर आए हैं।

इसमें एक ऑडियो टेप (Audio tape) भी है, जिसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुख्यात गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम (Gangster Dawood Ibrahim) के दो गुर्गे मारने जा रहे हैं।

दोनों गुर्गों का नाम मुस्तफा अहमद और नवाज बताया गया है। इस मैसेज के बाद मुंबई पुलिस एक जांच टीम बनाकर मैसेज भेजने वाले की छानबीन कर रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार ट्रैफिक पुलिस हेल्पलाइन को सोमवार देर रात मिले सभी मैसेज हिंदी में हैं। इसमें सुप्रभात बेज का आधार कार्ड फोटो, केरल पुलिस से संबंधित फोटो भी भेजा गया है।

इस मैसेज के बाद सभी सिस्टम को अलर्ट कर दिया गया है। इस मैसेज को ट्रेस करने के बाद मुंबई पुलिस की टीम ने एक हीरा कंपनी के मैनेजर से एक संदिग्ध शख्स के बारे में पूछताछ की।

सभी धमकी के मैसेज की जांच की जा रही है

लेकिन मैनेजर ने पुलिस टीम को बताया कि उस व्यक्ति को काम से निकाल दिया गया है। इस मामले की छानबीन मुंबई पुलिस कर रही है।

दरअसल इससे पहले मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल सेल (Traffic Control Cell) को पाकिस्तान के एक नंबर से मुंबई में 26/11 जैसा आतंकी हमला करने की धमकी देने वाले मैसेज मिले थे।

उसके बाद मुंबई ट्रैफिक पुलिस के कंट्रोल रूम को एक अनजान नंबर से मैसेज आया। इस कॉल को ट्रेस करने के बाद पता चला कि यह संदेश सोमालिया के एक मोबाइल नंबर से भेजा गया था।

सांताक्रूज में भी एक शख्स को जान से मारने की धमकी देने वाला Video call आया। इन सभी धमकी के मैसेज की जांच की जा रही है।

spot_img

Latest articles

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...

Giridih News in Hindi: गिरिडीह में चोरी की बाइक के साथ पांच लोग गिरफ्तार

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र में नेताजी चौक के पास एंटी क्राइम चेकिंग के...

खबरें और भी हैं...