Latest Newsझारखंडदेवघर DC मंजूनाथ भजंत्री चुनाव कार्य से हटाए जाएंगे, BJP सांसद ने...

देवघर DC मंजूनाथ भजंत्री चुनाव कार्य से हटाए जाएंगे, BJP सांसद ने की थी शिकायत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: देवघर (Deoghar) DC मंजूनाथ भजंत्री चुनाव कार्य (Election Work) से हटाए जाएंगे। जानकारी मिली है कि राज्य सरकार ने इसकी सहमति दे दी है।

सरकार ने यह सहमति केंद्रीय निर्वाचन आयोग (Central Election Commission) द्वारा देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री को चुनाव कार्य से हटाने से संबंधित निर्देश पर मंतव्य मांगने के बाद दी है।

कोई DC चुनाव कार्य में रहें, यह जरूरी नहीं

सरकार ने दी गई सहमति में इस बात का उल्लेख किया है कि कोई DC चुनाव कार्य में रहें, यह जरूरी नहीं है। सरकार ने अब राज्य निर्वाचन आयोग को यह सहमति दे दी है।

अब राज्य निर्वाचन आयोग केंद्रीय निर्वाचन आयोग को इस बारे में जानकारी उपलब्ध कराएगा। उसके बाद केंद्रीय निर्वाचन आयोग देवघर डीसी को निर्वाचन कार्य से हटाने का पत्र जारी करेगा।

BJP सांसद निशिकांत दुबे ने की थी शिकायत

उल्लेखनीय है कि गोड्डा (Godda) के BJP सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने केंद्रीय चुनाव आयोग से शिकायत कर देवघर DC को चुनाव कार्य से हटाने को लेकर विचार करने का आग्रह किया था।

उन्होंने कहा था कि चुनाव कार्य के लिए किसी अन्य अधिकारी को जिम्मेदारी दी जाए। इस विकल्प पर विचार किया जा सकता है। केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने इस पर निर्णय लेते समय बीते 31 अक्टूबर को राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा था।

इस पर राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य सरकार से सुझाव मांगा था। सरकार ने इस बाबत अपनी सहमति राज्य निर्वाचन आयोग को दे दी है।

spot_img

Latest articles

आदित्य साहू होंगे भाजपा के अगले प्रदेश अध्यक्ष, किया नामांकन

रांची : आदित्य साहू प्रदेश भाजपा के अगले कार्यकारी अध्यक्ष होंगे। मंगलवार को उन्होंने...

राजनीति और मीडिया दोनों का अंतिम लक्ष्य राष्ट्रहित हो : राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला

रांची : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने सोमवार को रांची प्रेस क्लब...

आरसीपी सिंह की जदयू में हो सकती है वापसी!

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी निकटतम सहयोगी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी...

महिलाओं से जुड़े मुद्दे मजबूती से उठाए महिला मोर्चा : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जनता दल...

खबरें और भी हैं...