दरभंगा: बीते दिनों शराब बनाने वाली एक दर्जन से अधिक भट्टी को नष्ट करने के बाद इस मामले को लेकर थाना अध्यक्ष ब्रह्मदेव सिंह ने थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में छापेमारी कर शराब भठ्ठी चलाने वाले सुभाष सुभाष यादव, शिव शंकर मुखिया, श्रीकांत मुखिया एवं अनिल मुखिया को गिरफ्तार कर लिया।
वही शराब मामले में ही फरार चल रहे कल्याणपुर के बलराम मुखिया को भी गिरफ्तार किया।
थाना अध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र के जयघटा गांव से 93 लीटर देसी नेपाली शराब के साथ विश्वनाथ साहनी को भी गिरफ्तार किया गया है।
सभी न्यायिक हिरासत में भेजे गये। वहीं थाना क्षेत्र के मकरामपुर गांव में वाहन चेकिंग चलाकर एक वाहन से 87 लीटर विदेशी शराब बरामद कर चार चक्का गाड़ी को भी जब्त कर लिया है।
गाड़ी मालिक मनोज झा एवं चालक पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बीते 2 जनवरी को थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में देसी शराब बनाने वाले के विरुद्ध आधा दर्जन से अधिक भठ्ठी को नष्ट किया था।
थाना में एक दर्जन से अधिक शराब भट्टी चलाने वालों के विरुद्ध मामला दर्ज किया था।