Latest Newsझारखंडधनबाद में एक साथ 14 ठिकानों पर आयकर की रेड

धनबाद में एक साथ 14 ठिकानों पर आयकर की रेड

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

धनबाद: धनबाद के बड़े व्यापारी शंभुनाथ अग्रवाल (Businessman Shambhunath Agarwal) के कुल 14 ठिकानों पर आयकर विभाग सर्वे कर रही है। सर्वे धनबाद, पटना और कोलकाता की टीम कर रही है।

इस सर्वे में 60 अधिकारी और कर्मचारी जुटे हुये हैं। बता दें बहुत लंबे वक्त के बाद Dhanbad में इतने बड़े पैमाने पर सर्वे हो रही है। यह सर्वे आज शुक्रवार को दोपहर करीब 12.30 बजे शुरू हुई है।

किन-किन जगहों पर हो रही सर्वे

बता दें कि यह सर्वे कई जगहों पर हो रही है। जिसमें से हैं शिवशंभु ग्रुप प्राइवेट लिमिटेड, शिवशंभु कंक्रीट प्राइवेट लिमिटेड, होटल मधुबन गोविंदपुर धनबाद, जय माता अंबे सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड, शंभु प्लाजा गोविंदपुर, श्री कल्याणी एग्रीटेक प्राइवेट लिमिटेड, शिवशंभु स्टोन क्रशर, कोलकाता में Office और कई अन्य ठिकानों पर भी सर्वे चल रही है।

इसके अलावा मधुबन होटल, दो राइस मिल (Rice Mill) में भी टीम पहुंची हुई है। इस सर्वे में पटना और कोलकाता की टीम धनबाद के अधिकारियों की मदद भी कर रही है।

आयकर सर्वेक्षण, छापेमारी से होती है अलग

बता दें कि आयकर सर्वेक्षण (Income Tax Survey) का मतलब अधिकृत आयकर अधिकारियों द्वारा आपके व्यवसाय या पेशे के स्थान पर दस्तावेजों का निरीक्षण और नकदी और सूची का सत्यापन करना होता है।

यह आयकर टैक्स रेड (Income Tax Raid) से अलग होती है। आयकर खोज और जब्ती आमतौर पर RAID के रूप में जाना जाता है। संबंधित व्यक्ति के भवन या स्थान पर अधिकृत आयकर अधिकारियों द्वारा किया गया एक तलाशी अभियान होता है।

यह तब किया जाता है, जब संबंधित व्यक्ति के कब्जे में किसी भी अघोषित संपत्ति या उसके बारे में कुछ भी संदिग्ध होने के बारे में पुख्ता जानकारी या कोई मजबूत सबूत मिलता है।

अगर तलाशी के दौरान आयकर अधिकारी (Income Tax Officer) को कोई अघोषित संपत्ति मिलती है, तो वह उसे जब्त करने की शक्ति रखते हैं।

spot_img

Latest articles

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...

नशे में युवक ने किया बुजुर्ग के सिर पर टांगी से वार

Elderly man Attacked with a Sickle on his Head : लातेहार जिले के महुआडांड़...

खबरें और भी हैं...

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...