राजधानी की कृष्णा नगर कॉलोनी, जहां न नाली बनी न पीने का है पानी, आदित्य विक्रम ने सुनीं समस्याएं, विधायक पर साधा निशाना

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title

रांची: झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने रांची के वार्ड नंबर 1 स्थित ऐदलहातू के कृष्णा नगर कॉलोनी में रह रहे लोगों की समस्याओं सुनीं और उन्हें दूर करने का आश्वासन दिया।

कृष्णा नगर कॉलोनी में पिछले कई वर्षों से विकास का कोई मुख्य कार्य नहीं हुआ है।

यहां न तो नालियां बनायी गई हैं और न ही एलईडी लाइट लगाई गई हैं।

साथ ही कॉलोनी के लोगों के पीने के लिए स्वच्छ जल की व्यवस्था भी नहीं की गई है। कई घरों में तो शौचालयों की भी व्यवस्था नहीं हैं।

जबकि पिछले क़रीब 26 वर्षों से रांची विधानसभा में भाजपा के विधायक हैं और वह पूर्व में नगर विकास मंत्री भी रह चुके हैं अगर वो चाहते तो विभाग निधि से भी इन समस्याओं का निदान किया जा सकता था।

- Advertisement -
sikkim-ad

वृद्धा पेंशन भी नसीब नहीं

कॉलोनी में रह रहे कई सीनियर सिटीज़न ने वृद्धा पेंशन न मिलने की भी शिकायत की है। कई परिवारों का राशन कार्ड और परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड तक नहीं बना है।

आदित्य विक्रम ने खुद सभी समस्याओं को रजिस्टर पर लिखकर इन्हें सरकार के समक्ष रखने का वादा किया।

उन्होंने कहा कि अभी राज्य में संवेदनशील सरकार है और ये सरकार आपकी समस्यओं को ज़रूर दूर करेगी।

उन्होंने चिंता जताते हुए यह भी बताया कि इस क्षेत्र में पूर्व में भी भाजपा के विधायक रह चुके हैं और वर्तमान में भी भाजपा के विधायक हैं लेकिन समाज की प्रगति इस क्षेत्र से कोसों दूर हो चुकी है।

मौके पर प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रिंस राज, संतोष राम वार्ड नंबर 1 के उमाशंकर यादव, राजू वर्मा, रमेश यादव, बृज कुमार यादव, मंगल यादव, कनिका राय, मीरा देवी, संतोषी देवी, सोनिया देवी, पूनम सिंह, व्यासजी, प्रमोद यादव, सोनी देवी , उपेंद्र महतो, ममता सिंह, सूरज झा, राजीव चौरसिया, गौरव आनंद इत्यादि लोग मौजूद थे।

Share This Article