Latest Newsझारखंडझारखंड : गर्लफ्रेंड का खर्चा उठाने के लिए नाबालिग करता था चोरी,...

झारखंड : गर्लफ्रेंड का खर्चा उठाने के लिए नाबालिग करता था चोरी, 97 मोबाइल बरामद

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

चाईबासा: जिले में एक नाबालिग ने अपनी गर्लफ्रेंड (Girlfriend) का खर्चा उठाने के लिए खौफनाक कदम उठाया। उसने मोबाइल दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया।

उसने 20 लाख रुपये के मोबाइल (Mobile) पर हाथ साफ कर दिया। लेकिन इस वारदात के 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने नाबालिग समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

उन लोगों के पास से चोरी के 97 मोबाइल भी बरामद किया गया। चोरी की घटना में 6 लोग शामिल थे। घटना में शामिल दो लोग अभी भी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

चोरी की वारदात की जानकारी पुलिस को जैसे ही लगी वैसे ही पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप खलखो (Dilip Khalkho) के नेतृत्व में टीम का गठन कर जांच पड़ताल शुरू की।

अनुसंधान के क्रम में झींकपानी थाना के आसुरा गांव निवासी अभिजीत बुड़ीउली व गितिलिपी गांव के सिद्वार्थ सवैंया उर्फ सुखलाल सवैंया के साथ दो नाबालिग को गिरफ्तार किया।

झारखंड : गर्लफ्रेंड का खर्चा उठाने के लिए नाबालिग करता था चोरी, 97 मोबाइल बरामद - Jharkhand: Minor used to steal to meet girlfriend's expenses, 97 mobiles recovered

105 मोबाइल की चोरी

सदर DSP दिलीप खलखो ने कहा कि तांबो चौक में मोबाइल दुकान चलाने वाले बड़ी बाजार निवासी मो. अरमान ने जानकारी दी कि गुरुवार रात को अज्ञात लोगों ने दुकान का शटर तोड़ कर 105 मंहगे मोबाइल जिसकी अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये है की चोरी कर ली है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जांच पड़ताल शुरु की गयी। दुकान के CCTV फुटेज आदि के आधार पर 24 घंटे के अंदर दो आरोपियों की गिरफ्तारी की गई जबकि दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया।

झारखंड : गर्लफ्रेंड का खर्चा उठाने के लिए नाबालिग करता था चोरी, 97 मोबाइल बरामद - Jharkhand: Minor used to steal to meet girlfriend's expenses, 97 mobiles recovered

छापेमारी टीम में ये थे शामिल

DSP ने कहा कि चोरी की घटना को अंजाम देने में एक नाबालिग ने ही सारी प्लानिंग की थी क्योंकि उसकी एक गर्लफ्रेंड बंगाल में रहती है।

उसका खर्चा उठाने के लिए चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। गिरफ्तार सभी स्कूल व कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र हैं।

झारखंड : गर्लफ्रेंड का खर्चा उठाने के लिए नाबालिग करता था चोरी, 97 मोबाइल बरामद - Jharkhand: Minor used to steal to meet girlfriend's expenses, 97 mobiles recovered

छापेमारी टीम (Raid Team) में पुलिस निरीक्षक खुर्शीद आलम, मुफस्सिल थाना प्रभारी पवन चन्द्र पाठक, अभिषेक कुमार, दशरथ महतो, धीरेन्द्र कुमार सिंह, अर्जुन कुमार सिंह समेत अन्य शामिल थे।

spot_img

Latest articles

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...

Giridih News in Hindi: गिरिडीह में चोरी की बाइक के साथ पांच लोग गिरफ्तार

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र में नेताजी चौक के पास एंटी क्राइम चेकिंग के...

खबरें और भी हैं...