मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नियमों (Rules) का उल्लंघन करने के जुर्म में करूर वैश्य बैंक (Karur Vysya Bank) पर बड़ी कार्रवाई की है। रिजर्व बैंक के मुताबिक नियमों का उल्लंघन करने के लिए करूर Vysya Bank पर ₹30 लाख का जुर्माना (Fine) लगाया गया है।
इस बीच, करूर वैश्य बैंक के शेयर (Vysya Bank Shares) शुक्रवार को मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। BSE Index पर शेयर भाव 97.65 रुपये था।
आखिर करूर व्यस्य बैंक ने किस नियम का किया उल्लंघन
केंद्रीय रिजर्व बैंक (Central Reserve Bank) ने अपने बयान में कहा कि 21 मार्च, 2023 के एक आदेश में Karur Vysya Bank Limited पर ₹30 लाख का जुर्माना लगाया गया है।
बैंक ने भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) के कुछ प्रावधानों (धोखाधड़ी-कॉमर्शियल बैंकों और चुनिंदा वित्तीय संस्थाओं द्वारा वर्गीकरण और रिपोर्टिंग) के निर्देशों 2016 का पालन नहीं किया था।
वहीं, केंद्रीय बैंक द्वारा 21 फरवरी, 2022 से 4 मार्च की अवधि के दौरान करूर वैश्य बैंक का सेलेक्ट स्कोप इंस्पेक्शन (SSI) आयोजित किया गया था।
बैंक को नोटिस जारी कर पूछा गया था कारण
RBI के मुताबिक Karur Vysya Bank को एक नोटिस जारी किया गया था जिसमें उसे कारण बताने की सलाह दी गई थी कि केंद्रीय बैंक (Central Bank) द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने में विफल रहने पर उस पर जुर्माना क्यों न लगाया जाए। Notice पर बैंक के जवाब पर विचार करने के बाद यह कार्रवाई की गई है।
पिछले साल बैंक को हुआ था ₹289 करोड़ का लाभ
बता दें कि दिसंबर 2022 को समाप्त तिमाही (Quarter) में करूर वैश्य बैंक (Karur Vysya Bank) को ₹289 करोड़ का लाभ हुआ था।
एक साल पहले के मुकाबले 56 प्रतिशत की छलांग है। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में ₹185 करोड़ का प्रॉफिट हुआ था।