भविष्य में फोरलेन बनेगा हजारीबाग-बगोदर मार्ग, खर्च होंगे इतने रुपए

31 मार्च 2023 को केंद्रीय सचिव कमल प्रकाश (Kamal Prakash) ने इस संबंध में पत्र जारी कर 2025 तक वित्तीय वर्ष के अनुसार फंड (Fund) जारी करने की मंजूरी दी है

News Desk
2 Min Read

हजारीबाग : किसी भी इलाके की अच्छी सड़कें विकास (Good Roads Development) का एक पैमाना मानी जाती हैं। हां, ऐसी सड़कों के निर्माण (Construction of Roads) में अनियमितताएं और गलतियां ना हों तो क्षेत्र के लोगों के लिए यह Roads वरदान बन जाती हैं।

यह खबर मिल रही है कि निकट भविष्य में हजारीबाग- बगोदर मार्ग फोरलेन हो जाएगा। 48 किलोमीटर लंबी इस सड़क को बनाने में 744 करोड़ रुपए खर्च होंगे। एनएच 100 के सिंघानी गोलचक्कर (Singhani Round about) से बगोदर बनेगी यह फोरलेन।

Hazaribagh-Bagodar road will become fourlane in future, will cost so much money- Hazaribagh-Bagodar road will become fourlane in future, will cost so much money

NH 33 में अनेक परियोजनाएं चल रही

बताया जा रहा है कि केंद्रीय स्तर पर संबंधित मंत्रालय (Concerned Ministry) की ओर से इसे बनाने की स्वीकृति मिल चुकी है। इस फोरलेन के बन जाने पर हजारीबाग (Hazaribagh) से बगोदर तक यात्रा करने में सुविधा होगी।

हजारीबाग के BJP सांसद जयंत सिन्हा ने कहा है कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में कई एनएच पर काम चल रहे हैं। हजारीबाग ByPass समेत NH 2, NH 31 व NH 33 में अनेक परियोजनाएं चल रही हैं।

- Advertisement -
sikkim-ad

Hazaribagh-Bagodar road will become fourlane in future, will cost so much money- Hazaribagh-Bagodar road will become fourlane in future, will cost so much money

फंड जारी करने की अनुमति

31 मार्च 2023 को केंद्रीय सचिव कमल प्रकाश (Kamal Prakash) ने इस संबंध में पत्र जारी कर 2025 तक वित्तीय वर्ष के अनुसार फंड (Fund) जारी करने की मंजूरी दी है।

इसके तहत 23-24 में 283 करोड़ और 24-25 के लिए 566 करोड़ रुपए जारी किए हैं। इस परियोजना के शुरू होने के बाद इलाके के कई पेड़ कटेंगे। विस्थापन भी होगा।

Share This Article