Latest Newsझारखंडकल पढ़ी जाएगी अलविदा जुमे की नमाज, मस्जिदों में की गई है...

कल पढ़ी जाएगी अलविदा जुमे की नमाज, मस्जिदों में की गई है खास तैयारी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची : शुक्रवार को माह-ए-रमजान (Month-e-Ramadan) के अंतिम जुमे की नमाज अता की जाएगी। इसे लेकर मस्जिदों (Mosques) में खास तैयारी की गई है। तिरपाल लगा दिए गए हैं और गर्मी के लिए विशेष रूप से पानी की व्यवस्था की गई है, ताकि नमाजियों को कोई दिक्कत ना हो।

आसपास के लोगों से घरों से ही वजू बनाकर आने के लिए कहा गया है। इस दिन सवा 12 बजे से अजान शुरू होते ही लोग मस्जिदों में तकरीर सुनने के लिए आने लगेंगे।

कल पढ़ी जाएगी अलविदा जुमे की नमाज, मस्जिदों में की गई है खास तैयारी-Goodbye Friday prayers will be offered tomorrow, special preparations have been made in mosques

चांद नजर आने पर शनिवार को ईद की नमाज

इस दिन ईद की नमाज कैसे अता की जाएगी और नमाज का समय क्या होगा, इसकी भी घोषणा कर दी जाएगी, क्योंकि इसी दिन ईद-उल-फित्र (Eid-ul-Fitr) का चांद देखा जाएगा।

इस दिन चांद नजर आने पर शनिवार को ईद (Eid) की नमाज अता की जाएगी। इस दिन 29 रमजान होने के कारण चांद नजर आने की संभावना है।

कल पढ़ी जाएगी अलविदा जुमे की नमाज, मस्जिदों में की गई है खास तैयारी-Goodbye Friday prayers will be offered tomorrow, special preparations have been made in mosques

लोगों से चांद देखने की अपील

एदार-ए-शरिया व इमारत-ए- शरिया (Adar-e-Sharia and Idar-e-Sharia) ने लोगों से चांद देखने की अपील की है। एदार-ए- शरिया के नाजिम-ए-आला मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने कहा कि शुक्रवार को चांद के संबंध में उनका फैसला आने के बाद ही त्योहार की तैयारी करें।

अमूमन इस दिन लोग जज्बात में आ जाते हैं, उन्होंने ऐसा नहीं करने की अपील की। कहा कि उस दिन लोगों की विशेष बैठक में इसकी घोषणा की जाएगी।

गर्मी के कारण समय से पहले ईद की नमाज

राजधानी में बढ़ती गर्मी को देखते हुए इस बार ईद की नमाज तय समय से पहले होगी। रांची ईदगाह में.. अता की जाएगी। वहीं डोरंडा ईदगाह (Doranda Idgah) में नौ बजे नमाज अता की जाएगी।

यहां मौलाना अलकमा सिबली (Alkama Sibley) नमाज अता कराएंगे। अहले हदीश मसजिद में प्रात: साढ़े छह बजे नमाज अता की जाएगी। नया सराय ईदगाह में साढ़े आठ बजे व मसजिद में सवा आठ बजे नमाज अता की जाएगी।

spot_img

Latest articles

राजनीति और मीडिया दोनों का अंतिम लक्ष्य राष्ट्रहित हो : राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला

रांची : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने सोमवार को रांची प्रेस क्लब...

आरसीपी सिंह की जदयू में हो सकती है वापसी!

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी निकटतम सहयोगी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी...

महिलाओं से जुड़े मुद्दे मजबूती से उठाए महिला मोर्चा : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जनता दल...

बिहार चुनाव में लोक हारा और तंत्र जीता : तेजस्वी यादव

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राजद नेता तेजस्वी...

खबरें और भी हैं...