Latest Newsझारखंडपश्चिमी सिंहभूम में नक्सली साजिश विफल, पुलिस को जंगल में 3 केन...

पश्चिमी सिंहभूम में नक्सली साजिश विफल, पुलिस को जंगल में 3 केन बम मिले

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पश्चिमी सिंहभूम: CPI Maoist नक्सलियों की पश्चिमी सिंहभूम जिले (West Singhbhum District) के सघन जंगल में बम से पुलिस को निशाना बनाने की बड़ी साजिश आज (रविवार) विफल हो गई।

नक्सलियों के खिलाफ शुरू अभियान के दौरान बंदगांव प्रखंड के कराईकेला थाना क्षेत्र में तेंदा गांव (Tenda Village) के पास जंगल में पुलिस दल की नजर एक बम पर पड़ी।

यह देखकर पुलिस जवान चौकन्ना हो गए। आसपास गहन छानबीन के दौरान दो और बम मिले। अगर इन केन बमों पर धोखे से भी पांव पड़ जाता तो विस्फोट से भारी क्षति हो सकती थी।

पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने इसकी पुष्टि की

पश्चिमी सिंहभूम जिला के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पांच किलोग्राम क्षमता के तीनों बमों को जंगल में सुरक्षित नष्ट कर दिया गया है।

यह बम कराईकेला थाना अंतर्गत इंद्रवा और तेंदा गांव के बीच जंगल में कुछ-कुछ दूरी के अंतराल पर बरामद हुए हैं। नक्सलियों के सफाये के लिए शुरू अभियान के तहत यह बम CRPF 60 बटालियन और स्थानीय पुलिस के जवानों ने बरामद किए।

spot_img

Latest articles

दीनानाथ पांडेय ने अपनी राह खुद चुनी, उस पर चले और इतिहास बना गये : सरयू राय

जमशेदपुर : श्रद्धेय दीनानाथ पांडेय स्मारक समिति के तत्वावधान में रविवार को उनकी पुण्यतिथि...

बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन पर भाजयुमो नेताओं ने खिलायी मिठाई, दी बधाई

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन रविवार...

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

खबरें और भी हैं...