Latest Newsझारखंडरांची अनगड़ा में सड़क निर्माण काम में लगे रोड रोलर को किया...

रांची अनगड़ा में सड़क निर्माण काम में लगे रोड रोलर को किया आग के हवाले

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: अनगड़ा थाना (Angada Police Station) क्षेत्र के जोन्हा के जरवाडीह गांव में रांची-मुरी सड़क निर्माण कार्य (Ranchi-Muri Road Construction Work) में लगी जय माता दी कस्ट्रंक्शन कंपनी (Jai Mata Di Construction Company) के रोड रोलर में बदमाशों ने आग लगा दी।

रोड रोलर के अलावा गांव की पेयजल टंकी, सोलर प्लेट और बिजली के तार भी पूरी तरह से जल गये, जिसकी वजह से जरवाडीह गांव में पेयजल और बिजली आपूर्ति ठप हो गयी है।

ग्रामीणों के एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

पुलिस इसकी जांच कर रही

बताया जाता है कि सोमवार की सुबह सोसो गांव की ओर से एक बाइक पर सवार होकर दो युवक कंपनी के साइट पर पहुंचे।

रोड रोलर को स्टार्ट कर आगे पीछे किया। इसके बाद डीजल डालकर आग लगा दी।

घटना की जानकारी मिलते ही अनगड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।

घटना को उग्रवादी संगठन, आपराधिक गिरोह या असमाजिक तत्वों ने अंजाम दिया है, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

spot_img

Latest articles

बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन पर भाजयुमो नेताओं ने खिलायी मिठाई, दी बधाई

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन रविवार...

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

खबरें और भी हैं...