Latest Newsझारखंडभ्रष्टाचार के दलदल में गले तक डूब चुकी है हेमंत सरकार, BJP...

भ्रष्टाचार के दलदल में गले तक डूब चुकी है हेमंत सरकार, BJP नेता कुणाल षाडंगी ने..

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) पर JMM नेता के बयानबाजी पर BJP ने पलटवार किया है।

प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने बुधवार को कहा कि भ्रष्टाचार (Corruption) के दलदल में गले तक हेमंत सरकार (Hemant Sarkar) डूब चुकी है।

षाड़ंगी ने JMM नेता के बयान को मानसिक दिवालियापन और मुद्दाविहीन बताया।भ्रष्टाचार के दलदल में गले तक डूब चुकी है हेमंत सरकार, BJP नेता कुणाल षाडंगी ने.. Hemant Sarkar has sunk in the quagmire of corruption, BJP leader Kunal Shadangi ..

आज देश में झारखंड का परिचय बदल चुका

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि आज देश में झारखंड का परिचय बदल चुका है।

पिछले साढ़े तीन सालों में लूट, झूठ और भ्रष्टाचार की जो उल्लेखनीय पटकथा झामुमो-कांग्रेस सरकार ने लिखी है, उसका बखान करने में दिन कम पड़ जाएंगे।

ऊपर से लेकर नीचे तक जड़ जमा चुकी भ्रष्टाचार की इतनी घटनाएं इससे पहले कभी झारखंड में देखने को नही मिली और ना ही कभी इतने बड़े पैमाने पर लोग पकड़े गए।

आज जिस तरह से वरीय आईएस अधिकारी से लेकर जमीन के दलाल, ट्रांसफर पोस्टिंग के दलाल, अवैध खनन करने वाले दलाल की लगातार गिरफ्तारी हो रही है, उससे तो यही प्रतीत हो रहा है कि भ्रष्टाचारियों के लिए जेल में जगह भी कम पड़ जाएगी।

इन सब मामलों पर JMM नेता धृतराष्ट्र बन गए

कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि झामुमो नेता कहते हैं संथाल परगना की धरती, फूलो-झानो की धरती है लेकिन फूलो-झानो, सिदो-कान्हू के धरती के गौरव को धूमिल करने का कार्य झामुमो ने किया है।

संथाल परगना की धरती पर महिला अत्याचार की वीभत्स घटनाएं लगातार सामने आई है।

सिदो-कान्हू के छठे वंशज रामेश्वर मुर्मू की हत्या की घटना हो या फिर बहन-बेटियों के साथ बलात्कार- हत्या की घटना अथवा जांबाज पुलिस अधिकारी रूपा तिर्की की हत्या का मामला हो।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया पर पत्रकार वार्ता में कहा

इन सभी घटनाओं ने संथाल परगना की गौरव को ठेस पहुंचाया है। परंतु JMM के नेता को यह सब नही दिखाई दे रहा है।

इन सब मामलों पर JMM नेता धृतराष्ट्र बन गए हैं।

उल्लेखनीय है कि JMM के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया पर पत्रकार वार्ता में कहा कि ललित मोदी का पालन-पोषण करने वाली, IPL के जरिए आर्थिक मुनाफा कमा कर विदेश भागने वाले ललित मोदी को संरक्षण देने वाली महारानी संथाल की पावन भूमि देवघर में जनता को भ्रष्ट और भ्रष्टाचार का पाठ पढ़ा रही थीं।

spot_img

Latest articles

दीनानाथ पांडेय ने अपनी राह खुद चुनी, उस पर चले और इतिहास बना गये : सरयू राय

जमशेदपुर : श्रद्धेय दीनानाथ पांडेय स्मारक समिति के तत्वावधान में रविवार को उनकी पुण्यतिथि...

बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन पर भाजयुमो नेताओं ने खिलायी मिठाई, दी बधाई

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन रविवार...

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

खबरें और भी हैं...

दीनानाथ पांडेय ने अपनी राह खुद चुनी, उस पर चले और इतिहास बना गये : सरयू राय

जमशेदपुर : श्रद्धेय दीनानाथ पांडेय स्मारक समिति के तत्वावधान में रविवार को उनकी पुण्यतिथि...

बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन पर भाजयुमो नेताओं ने खिलायी मिठाई, दी बधाई

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन रविवार...