Latest Newsझारखंडरांची अशोकनगर के एक निजी न्यूज चैनल के दफ्तर में हुए डबल...

रांची अशोकनगर के एक निजी न्यूज चैनल के दफ्तर में हुए डबल मर्डर केस में तीन को उम्रकैद

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: अपर न्यायायुक्त विशाल श्रीवास्तव की अदालत ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग (Video Conferencing) के जरिए बहुचर्चित अग्रवाल बंधु दोहरे हत्याकांड (Double Murder case) के दोषी लोकेश चौधरी धर्मेंद्र तिवारी और सुनील सिंह को उम्रकैद की सजा (Life Sentence) सुनाई है।

दालत ने तीनों के खिलाफ 20-20 हजार रूपए का जुर्माना (Fine) भी लगाया है।

इससे पूर्व 26 जून को सुनवाई के बाद कोर्ट (Court) ने इस मामले में तीनों आरोपितों को पुलिस की ओर से पेश किए गए साक्ष्य और गवाहों के बयान के आधार पर दोषी करार किया था।

जबकि चालक रविशंकर लाल को कोर्ट ने इस मामले में बरी कर दिया था।

एमके सिंह मामले में अब भी फरार

उल्लेखनीय है कि 6 मार्च 2019 को अशोकनगर के एक निजी न्यूज चैनल के दफ्तर में 2 भाइयों हेमंत अग्रवाल और महेन्द्र अग्रवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

पैसे के विवाद को लेकर दोनों भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।

मामले में निजी न्यूज चैनल के संचालक लोकेश कुमार चौधरी और उनके सहयोगी एमके सिंह सहित पांच के खिलाफ अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज (FIR) कराया गया था।

एमके सिंह मामले में अब भी फरार है। 21 माह के बाद फरार रहने के बाद नौ दिसम्बर 2020 को लोकेश चौधरी ने अदालत के समक्ष सरेंडर किया था।

spot_img

Latest articles

राजनीति और मीडिया दोनों का अंतिम लक्ष्य राष्ट्रहित हो : राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला

रांची : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने सोमवार को रांची प्रेस क्लब...

आरसीपी सिंह की जदयू में हो सकती है वापसी!

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी निकटतम सहयोगी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी...

महिलाओं से जुड़े मुद्दे मजबूती से उठाए महिला मोर्चा : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जनता दल...

बिहार चुनाव में लोक हारा और तंत्र जीता : तेजस्वी यादव

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राजद नेता तेजस्वी...

खबरें और भी हैं...