रांची: झारखंड के लोहरदगा से पकड़ा गया आतंकी फैजान अंसारी (Faizan Ansari) डार्क नेट (Dark Net) के सहारे देश-विदेश के ISIS आतंकियों के संपर्क में रहता था।
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) सूत्रों के अनुसार, एजेंसी को फैजान के पास से मिले Digital Evidence से इसकी जानकारी मिली है।
दो माह से लोहरदगा में रहता था फैजान
बताया जा रहा है कि फैजान पिछले 2 महीने से लोहरदगा में रहकर अपने घर से इस्लामिक जिहाद के लिए काम करता था। एनआईए की नजर पिछले 1 सप्ताह से उस पर थी और जब आईएसआईएस के स्लीपर सेल फैजान के पास होने की पुख्ता जानकारी मिली तो उसे रेस्ट कर लिया गया।
2 साल पहले पढ़ने के लिए गया था AMU
यह जानकारी NIA की ओर से ही सूत्रों के हवाले से आ रही है कि 2 साल पहले फैजान पढ़ाई करने के लिए लोहरदगा से अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी गया था। यही वह ISIS के संपर्क में आया।
यह जानकारी स्वयं है फैजान ने दी है। बता दें कि फैजान लोहरदगा के मित्तल कॉलोनी का रहने वाला है। उसके फादर फिरोज अंसारी BSNL में कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी (Contract Employee) हैं।