Latest NewsUncategorizedटीम इंडिया के स्टार बॉलर बुमराह बन गए डैडी, जानिए क्या रखा...

टीम इंडिया के स्टार बॉलर बुमराह बन गए डैडी, जानिए क्या रखा बेटे का नाम…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Bumrah Became Daddy: टीम इंडिया के स्टार बॉलर जसप्रीत बुमराह डैडी बन चुके हैं। उनकी पत्नी संजना गणेशन ने बेटे को जन्म दिया है। संजना और बुमराह पहली बार माता-पिता बने हैं। जसप्रीत बुमराह ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर अपने पिता बनने की जनकारी सार्वजनिक की है।

उन्होंने खुद बताया है कि उनके बेटे का नाम अंगद रखा गया है। बताया जा रहा है कि बुमराह फिलहाल मुंबई में हैं और नेपाल के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे। वह पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद श्रीलंका से वापस भारत आ गए थे। अब वह एशिया कप में सुपर चार के मुकाबलों के लिए वापस श्रीलंका जाएंगे।

इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

बुमराह ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनके हाथ में उनकी पत्नी संजना और बेटे का हाथ दिखाई दे रहा है। यह फोटो शेयर करते हुए बुमराह ने लिखा “हमारा छोटा परिवार बड़ा हो गया है और हमारा दिल जितना हमने कभी सोचा था उससे कहीं अधिक भरा हुआ है! आज सुबह हमने अपने छोटे बेटे, अंगद, जसप्रित बुमराह का दुनिया में स्वागत किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by jasprit bumrah (@jaspritb1)

2021 में हुई थी शादी

बता दें कि 2021 में बुमराह और संजना की शादी हुई थी। बुमराह ने टीवी एंकर और स्पोर्ट्स प्रेजेंटर संजना गणेशन से शादी की थी। शादी समारोह में सिर्फ करीबी रिश्तेदारों को बुलाया गया था।

इन रिश्तेदारों को भी मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं थी। शादी के दो साल बाद संजना और बुमराह माता-पिता बने हैं।

spot_img

Latest articles

लालू से आठ महीने बाद दिल्ली में मिले तेज प्रताप यादव, कोर्ट में तेजस्वी से भी सामना हुआ, लेकिन कोई बात नहीं हुई

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड के वाहन संयंत्र का उद्घाटन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए...

खबरें और भी हैं...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...