पलामू : एक बंद पड़ी पत्थर खदान (Stone quarries) से मां-बच्चे की डेड बॉडी मिली की है। डेड बॉडी मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महिला की पहचान पहचान कुसुम देवी के रूप में हुई है। घटना पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के बगैया गांव की है।
महिला का ससुरालवालों से चल रहा था विवाद
घटना के संबंध में बताया जाता है कि कुसुम देवी की शादी दो साल पहले हुई थी। ससुराल वालों के साथ उसका विवाद चल रहा था। इसी बीच उसने गांव के पास स्थित एक बंद पड़ी पत्थर खदान में अपने बेटे के साथ डूबकर जान दे दी।
हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का पता चल पायेगा। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।