Latest Newsझारखंडदिखावा न करें, बापू के दिखाये राह पर चलने का संकल्प लें:...

दिखावा न करें, बापू के दिखाये राह पर चलने का संकल्प लें: द्रौपदी मुर्मू

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: राष्ट्रपिता बापू के शहादत दिवस पर शनिवार को रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका पहुंच कर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महात्मा गांधी को नमन किया और उनके दिखाये रास्ते पर सभी से चलने की अपील की।

मौके पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि बापू को सच्ची श्रद्धांजलि उनके बताये रास्ते और पदचिह्नों पर चलने से ही मिलेगी। उन्होंने कहा कि बापू पूरे देश में अहिंसा के प्रतीक और सत्यनिष्ठा पर चलने के लिए जाने जाते है।

आज दुनिया में जिस तरह की कई चीजें सामने आ रही है, उस परिस्थिति में बापू के दिखाये रास्ते पर चल ही सारी समस्याओं का समाधान संभव है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि पूरी दुनिया बापू के दिखाये रास्ते पर आगे बढ़ने के लिए कृतसंकल्पित है।उनके दिखाये रास्ते पर चल ही सभी का विकास संभव है।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, मेयर आशा लकड़ा समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। बापू की पुण्यतिथि के मौके पर उनके अनुयायी टाना भगतों द्वारा परंपरागत तरीके से पूजा अर्चना भी की गयी।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर बापू की वेशभूषा में पहुंचे छोटे-छोटे बच्चों से भी मुलाकात की और बच्चों का हौसला बढ़ाने का काम किया।

spot_img

Latest articles

आरसीपी सिंह की जदयू में हो सकती है वापसी!

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी निकटतम सहयोगी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी...

महिलाओं से जुड़े मुद्दे मजबूती से उठाए महिला मोर्चा : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जनता दल...

बिहार चुनाव में लोक हारा और तंत्र जीता : तेजस्वी यादव

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राजद नेता तेजस्वी...

हम बंगाल में भी एनडीए सरकार बनायेंगे : चिराग पासवान

पटना : लोजपा (रा) प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दावा किया है...

खबरें और भी हैं...