रांची: झारखंड को जल्द ही चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express Train) की सौगात मिलेगी। रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) आने वाले दिनों में देश के 25 शहरों से वंदे भारत ट्रेन शुरू करेगा।
इसके लिए रेलवे बोर्ड ने सूची भी जारी की है। इस सूची में टाटा-बनारस वाया रांची (Tata-Banaras via Ranchi)वंदे भारत ट्रेन शामिल है।
ट्रेनों में स्लीपर कोच देने की भी योजना
जानकारी के अनुसार इस रूट पर ट्रेन चलने को लेकर रेलवे की ओर से सर्वे कार्य शुरू किया जायेगा। ट्रेन नवंबर के अंत में या दिसंबर में शुरू करने की योजना है। यह वंदे भारत ट्रेन आठ कोच की होगी। लंबी दूरी की ट्रेनों में स्लीपर कोच देने की भी योजना है।
झारखंड को अब तक तीन वंदे भारत ट्रेन मिल चुकी है। पहला रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस, दूसरा रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस और तीसरा पटना-हावड़ा वाया जसीडीह वंदे भारत एक्सप्रेस। रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत इसी साल जून में हुई है।
अगस्त तक इस ट्रेन का रूट बदल गया। पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस उद्घाटन के बाद बरकाकाना से टाटीसिलवे होते हुए रांची तक चलायी जा रही थी। रूट बदलने के बाद से रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन बरकाकाना-मुरी के रास्ते चल रही है। पूर्व मध्य रेलवे के CPRO वीरेंद्र कुमार ने बताया है कि यह व्यवस्था अगले आदेश तक जारी रहेगी।