Latest Newsविदेशगाजा में हिंसा के कारण विस्थापित हो चुकी हैं लगभग 5 लाख...

गाजा में हिंसा के कारण विस्थापित हो चुकी हैं लगभग 5 लाख महिलाएं और लड़कियां

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

UN Women Rapid : संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता ने कहा है कि गाजा में हिंसा (Gaza Violence) के कारण घरों से विस्थापित हुईं 4 लाख 93 हजार महिलाओं और लड़कियों में से अनुमानित (Women and Girls Astimated ) 900 नई विधवाएं हैं।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस (Antonio Guterres) के उप प्रवक्ता फरहान हक ने हाल ही में जारी अध्ययन, “यूएन वूमेन रैपिड” का हवाला देते हुए यह जानकारी दी।”

आकलन में कहा गया है कि रिपोर्ट के आंकड़े संयुक्त राष्ट्र कार्यालय द्वारा 7 अक्टूबर के बाद गाजा में हताहत होने वालों के बाद आए हैं।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अध्ययन में कहा गया है कि अब तक 3,785 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए और 12,500 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इनमें से 53 प्रतिशत महिलाएं और बच्चे हैं।

गाजा में प्रजनन आयु की 5 लाख 40 हजार महिलाएं

अध्ययन में कहा गया है, “10 लाख से अधिक लोग, यानी गाजा की कुल आबादी का लगभग आधा हिस्सा, विस्थापित हो गया है। पूरे गाजा में नागरिक बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान पहुंचा है। 5,262 इमारतें नष्ट हो गई हैं या गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई हैं।”

संयुक्त राष्ट्र महिला का अनुमान है कि 1,487 पुरुष मारे गए, इसके परिणामस्वरूप विधवाओं की संख्या में वृद्धि हुई। लगभग 900 महिलाएं विधवा हुईं और 3,103 बच्चों ने अपने पिता को खो दिया है।

इसके अतिरिक्त, संयुक्त राष्ट्र महिला अध्ययन (UN Women Study) में कहा गया है कि संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) की 13 अक्टूबर की स्थिति रिपोर्ट में कहा गया है कि गाजा में प्रजनन आयु की 5 लाख 40 हजार महिलाएं हैं। इनमें से 50 हजार गर्भवती हैंं और 5,522 की अगले महीने में डिलीवरी होने की उम्मीद है।

spot_img

Latest articles

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...

नशे में युवक ने किया बुजुर्ग के सिर पर टांगी से वार

Elderly man Attacked with a Sickle on his Head : लातेहार जिले के महुआडांड़...

खबरें और भी हैं...

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...