रांची: NH 23 के पेटरवार-बोकारो पथ (Petwar-Bokaro Road) पर थाना क्षेत्र के पोरदाग गांव स्थित महावीर मंदिर के पास सुबह एक युवती की अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मौके पर ही मौत (Death) हो गई। बता दें कि युवती बाइक चला रही थी। उसी दौरान ये घटना घटी।
मृतका की पहचान
युवती की पहचान पूनम देवी (27) के रूप में हुई है। नावाडीह थाना क्षेत्र के बोदरो गांव निवासी रवींद्र कुमार सोनी की पत्नी पूनम (Poonam) बाइक से अकेली रांची जा रही थी।
वहीं रवींद्र, उसका पुत्र अरुण कुमार सोनी और पुत्री माही कुमारी ऑटो से रांची जा रहे थे। रवींद्र सोनी रांची के कोकर में रह कर ऑटो चलाता है।
कैसे हुई घटना?
बता दें कि पोरदाग में पूनम की बाइक अनियंत्रित होकर एक स्कूटी सवार से टकरा गयी। इससे पूनम हाइवे पर गिर गई। इसी दौरान बोकारो से रामगढ़ की ओर जा रहे एक अज्ञात वाहन ने पूनम को कुचल दिया।
घटना की सुचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और महिला को पेटरवार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Community Health Center) पहुंचाया। जहां पूनम को मृत घोषित कर दिया गया।