रांची : हर तरह से डेंगू (Dengue) से बचकर रहने की जरूरत है। झारखंड में रोज डेंगू के नए मरीज मिल रहे हैं। शनिवार को राज्य भर में डेंगू के 74 संदिग्ध मरीज मिले।
जांच के बाद 18 में डेंगू की पुष्टि हुई। सबसे ज्यादा 10 मरीज चतरा जिले में मिले हैं। देवघर में एक, धनबाद में 6 और हजारीबाग में एक मरीज मिला है। चिकनगुनिया (Chikungunya) के भी 8 संदिग्ध मरीज मिले हैं। जांच के बाद किसी में पुष्टि नहीं हुई है।