रांची: कोयंबटूर में शुक्रवार को संपन्न 38वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप (38th National Junior Athletics Championship) में झारखंड के एथलीटों ने चार स्वर्ण, चार रजत तथा तीन कांस्य पदक प्राप्त किये।
300 मीटर दौड़ में रांची के साकेत मिंज ने नया राष्ट्रीय रिकार्ड कायम किया और 34.71 सेकेंड के साथ सोना जीता। उन्होंने दीपक सिंह (Deepak singh) के द्वारा 2021 में गुवाहाटी में बनाए गए 34.78 को भंग किया।
आशा किरण बारला ने रचना मंगलागिरि के 2019 में बनाए गए 206.12 के रिकार्ड को को भंग करते हुए बालिका अंडर 20 आयु वर्ग में 800 मी. का 204.46 से. के साथ नया मीट रिकार्ड बनाया। आशा बेस्ट एथलीट घोषित हुईं।
स्वर्ण पदक
बालिका अंडर 16 में सविता मुर्मू, बालक अंडर 16 में साकेत मिंज। अंडर 20 में आशा किरण बारला व ट्रिपल जंप में विशाल कुमार।
रजत
अंडर 14 में ममता मेरी मुर्मू, रोशन कुमार तथा अनीत उरांव। अंडर 16 में हिमांशु कुमार (Himanshu Kumar) । कांस्य अंडर 14 में अनुज बाखला, और अनीत उरांव, अंडर 18 में प्रीति लकड़ा।