जमशेदपुर: सरायकेला के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिजुलता में बीती रात एक नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली।
बता दें कि मृतक के परिजनों ने उसकी बिमारी ठीक करने के लिए मन्नत मांगी थी। जिसके लिए वे लोग रात भर ओझा के घर पूजा करने गए थे। सुबह आकर देखा तो नाबालिग फांसी के फंदे से लटक रहा था।
कैसे हुई मौत?
मृतक की पहचान सुंदर भारती (16) के रूप में हुई है। मृतक के पिता इंद्रदेव भूईंया (Indradev Bhuiyan) मूल रूप से बिहार के गया जिले के कोठी के निवासी हैं। जो कि सिजुलता में किराए के मकान में रहते थे।
इंद्रदेव भूईंया एवं उसका परिवार वर्षो से सिजुलता में भाड़े के मकान पर रहते आ रहे हैं। वे वाहनों के टायर रिपेरिंग (Tire Repairing) का काम करते हैं। इंद्रदेव भूईंया बनकाटी गांव में ओझा रामा मंडल के घर मन्नत का पूजा पाठ करने और प्रसाद चढ़ाने गए थे।
घर लौटने पर दरवाजा अंदर से बंद पाया। काफी देर तक आवाज देने पर भी सुंदर ने अंदर से कोई जवाब नहीं दिया, तो दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसे। जिसके बाद उन्होंने सुंदर को फंदे से लटका पाया।
आत्महत्या के कारणों का पता नहीं
घटना के बाद इसकी सुचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद राजनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फ़िलहाल आत्महत्याके कारणों (Suicide Reason) का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।