रांची: बेड़ो थाना पुलिस ने महिला से दुष्कर्म करने के प्रयास मामले में गणेश महली (27) को गिरफ्तार किया है।
ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बुधवार को बताया कि बीते एक फरवरी को बेड़ो थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र जाने वाले रास्ते में अज्ञात अपराधी की ओर से सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में कार्यरत 50 वर्षीय महिला के साथ रात में 10 बजे दुष्कर्म करने का प्रयास किया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी बेड़ो रजत मनिक बाखला के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
टीम ने तत्परतापूर्वक अनुसंधान और छापामारी करते हुये आरोपित गणेश महली को बुधवार को गिरफ्तार किया।
उसके निशानदेही पर पीड़िता का जूती और घटना के समय अभियुक्त द्वारा पहना हुआ क्रीम कलर का पैंट बरामद किया गया है।
छापेमारी टीम में बेड़ो पुलिस निरीक्षक नीरज , थाना प्रभारी मनीष कुमार गुप्ता , अमर कुमार राम , जितेन्द्र कुमार यादव, राजेन्द्र प्रसाद यादव , आनन्द कुमार तिवारी , रतिराम उरांव और अनोद यादव सहित सशस्त्र बल शामिल थे।