गिरिडीह : दो नाबालिग चचेरी बहनों के साथ दुष्कर्म कर वीडियो सोशल मीडिया में वायरल (Rape Video Viral) करने के आरोप में तीनों युवकों- सचिन यादव अरुण यादव और उदय यादव के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।
मामला गिरिडीह में तिसरी थाना क्षेत्र का है। तीनों आरोपी तिसरी के गड़कुरा पंचायत के एक गांव के निवासी हैं।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही पुलिस
तीनों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। तिसरी पुलिस इन आरोपियों की धर-पकड़ के लिए लगातार छापेमारी (Raid) कर रही है।