Latest NewsUncategorizedतूफान 'मिचौंग' : PM मोदी ने की आंध्र के मुख्यमंत्री से बातचीत,...

तूफान ‘मिचौंग’ : PM मोदी ने की आंध्र के मुख्यमंत्री से बातचीत, हर संभव मदद का आश्वासन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: PM मोदी ने रविवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री YS जगन मोहन रेड्डी से टेलीफोन पर बातचीत कर चक्रवाती तूफान ‘मिचौंग’ से जुड़ी तैयारियों की जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने राज्य को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

चक्रवाती तूफान ‘मिचौंग’ से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

इससे पहले शुक्रवार को बंगाल की खाड़ी में बनने वाले चक्रवाती तूफान ‘मिचौंग’ से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा के लिए कैबिनेट सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता में आज राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति (एनसीएमसी) की बैठक हुई।

उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए 4 दिसंबर की दोपहर तक दक्षिण आंध्र प्रदेश

मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान ‘मिचौंग’ उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए 4 दिसंबर की दोपहर तक दक्षिण आंध्र प्रदेश और आसपास के उत्तरी तमिलनाडु तटों के पास पहुंच जाएगा।

इसके बाद यह दक्षिण आंध्र प्रदेश तट के लगभग समानांतर उत्तर की ओर बढ़ेगा और 5 दिसंबर की दोपहर के दौरान नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच एक चक्रवाती तूफान के रूप में दक्षिण आंध्र प्रदेश को पार करेगा। इस दौरान हवा की गति 80-90 किमी प्रति घंटे से लेकर 100 किमी प्रति घंटे तक पहुंच जाएगी।

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पुडुचेरी को 18 टीमें उपलब्ध कराई हैं और 10 अतिरिक्त टीमों को तैयार रखा है। तटरक्षक बल, सेना और नौसेना की बचाव और राहत टीमों के साथ-साथ जहाजों और विमानों को भी तैयार रखा गया है।

spot_img

Latest articles

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...

Giridih News in Hindi: गिरिडीह में चोरी की बाइक के साथ पांच लोग गिरफ्तार

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र में नेताजी चौक के पास एंटी क्राइम चेकिंग के...

खबरें और भी हैं...