Ranchi State Level Program: राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में झारखंड सरकार (Jharkhand Government) के चार साल पूरा होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसमें राज्यभर के लोग शामिल होने के लिए रांची पहुंचे हैं। इस वजह से शहर की अधिकतर सड़कों पर ट्रैफिक का अतिरिक्त लोड (Additional Traffic Load) बढ़ गया है।
बरियातू रोड पूरी तरह से जाम है। हालांकि, रांची के बाहर से बस से आने वाले लोगों और स्कूली बच्चों को बरियातू स्थित DIG Ground में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए
विभिन्न जिलों से लाभुक इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बसों से रांची पहुंच रहे हैं। रांची में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है। बड़े-बड़े बस में सवार होकर लोग कार्यक्रम स्थल मोरहाबादी में आने के लिए शहर के अंदर आये हैं।
रांची के करम टोली चौक पर DTO प्रवीण कुमार और DSP जीतवाहन उरांव (DTO Praveen Kumar and DSP Jeetvahan Oraon) खुद ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने में जुटे हुए थे। सुरक्षा को लेकर हर चौक चौराहे पर पुलिस की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है।
कार्यक्रम स्थल पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। DC राहुल कुमार सिन्हा, SSP चंदन कुमार सिन्हा, सिटी SP राजकुमार मेहता खुद सुरक्षा की मॉनीटरिंग कर रहे हैं।