Latest Newsझारखंडझारखंड की राजधानी में ED की कई ठिकानों पर छापेमारी

झारखंड की राजधानी में ED की कई ठिकानों पर छापेमारी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ranchi ED Raid: इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED)की टीम हजारीबाग में छापेमारी कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लोहसिंघना थाना क्षेत्र के पुराने कोयला कारोबारी इजहार अंसारी के यहां ED टीम पहुंची है।

मंगलवार की टीम व्यवसायी इजहार अंसारी के घर पर कार्रवाई कर रही है।

बताया जा रहा कि टीम कोयला से जुड़े फाइलों को खंगाल रही है और संपत्ति की जांच कर रही है। इसके अलावा भी हजारीबाग में दो स्थानों पर टीम पहुंची है ।

बताते चलें कि जमीन घोटाले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ED के 8वें समन और पत्र का जवाब दे दिया है। CM हेमंत सोरेन ने ED को पूछताछ के लिए 20 जनवरी को CM हाउस में ही बुलाया है।

सोमवार की दोपहर मुख्यमंत्री सचिवालय का विशेष दूत CM हेमंत का जवाबी गोपनीय पत्र लेकर ED के रांची जोनल ऑफिस पहुंचा। पत्र मिलने के बाद ED के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दिल्ली मुख्यालय को दे दी गई है।

जल जीवन मिशन घोटाले से जुड़े मामले में ED की छापेमारी

जल जीवन मिशन घोटाले से जुड़े मामले में ED की ने राजस्थान के पूर्व मंत्री महेश जोशी के आधा दर्जन ठिकानों पर छापेमारी की है। ED इस घोटाले से जुड़े मामले को लेकर एक्शन में है। इसके अलावा PHED के पांच बड़े अधिकारियों और ठेकेदारों के अड्डों पर भी ED ने रेड डाली है। ED की रेड जयपुर और बांसवाड़ा समेत कई इलाकों में चल रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक इन ठेकेदारों और अधिकारियों को पूर्व मंत्री महेश जोशी का करीबी बताया जा रहा है।

ED राजस्थान में जल जीवन मिशन परियोजना में कथित अनियमितताओं के संबंध में तलाशी ले रही है। इससे पहले भी जल जीवन मिशन घोटाला मामले को लेकर ED की टीम ने राजस्थान में 25 जगहों पर छापेमारी की थी।

खबरें अभी जारी है…

spot_img

Latest articles

आदित्य साहू होंगे भाजपा के अगले प्रदेश अध्यक्ष, किया नामांकन

रांची : आदित्य साहू प्रदेश भाजपा के अगले कार्यकारी अध्यक्ष होंगे। मंगलवार को उन्होंने...

राजनीति और मीडिया दोनों का अंतिम लक्ष्य राष्ट्रहित हो : राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला

रांची : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने सोमवार को रांची प्रेस क्लब...

आरसीपी सिंह की जदयू में हो सकती है वापसी!

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी निकटतम सहयोगी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी...

महिलाओं से जुड़े मुद्दे मजबूती से उठाए महिला मोर्चा : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जनता दल...

खबरें और भी हैं...