Latest Newsबिहारबिहार विधानसभा स्पीकर के लिए नंदकिशोर यादव ने दाखिल किया नामांकन पत्र

बिहार विधानसभा स्पीकर के लिए नंदकिशोर यादव ने दाखिल किया नामांकन पत्र

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Bihar NDA Govt: BJP के वरिष्ठ नेता एवं बिहार सरकार (Bihar Government) के पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने मंगलवार को 10:30 बजे विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया।

इस पद के लिए महागठबंधन की तरफ से कोई नामांकन होता है तो बाकी Candidate का फैसला 15 फरवरी को होगा।

26 अगस्त, 1953 को जन्मे नंदकिशोर यादव महज 16 साल की उम्र से ही BJP के मातृ संगठन से जुड़ गए। वे 1971 में विद्यार्थी परिषद के सक्रिय सदस्य के रूप में उभरकर सामने आए और 1974 में आंदोलन के दौरान जेल भी गए।

नंदकिशोर यादव (Nand Kishore Yadav) ने पटना नगर निगम (Patna Municipal Corporation) के पार्षद BJP के प्रदेश अध्यक्ष से लेकर नेता प्रतिपक्ष तक की जिम्मेदारी निभाई है। वे राज्य सरकार में पथ निर्माण विभाग और स्वास्थ्य विभाग के मंत्री भी रह चुके हैं।

वे वर्ष 1983 से 90 तक BJYM के प्रदेश महामंत्री, कोषाध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर रहे। वे 1990-95 तक युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे। वे पार्टी के इकलौते ऐसे प्रदेश अध्यक्ष रहे जो अविभाजित और विभाजित बिहार, दोनों के प्रदेश अध्यक्ष रहे।

प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर वे 1998 से 2003 तक रहे। नंदकिशोर यादव Patna साहिब से लगातार सातवीं बार विधायक हैं। पहला चुनाव उन्होंने 1995 में जीता था।

spot_img

Latest articles

रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंभुनाथ चौधरी के नेतृत्व में राज्यपाल से मिला पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल

रांची : प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंभुनाथ चौधरी के नेतृत्व में पत्रकारों का एक...

मॉरीशस के अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी डॉ. पूनम

रांची : मॉरीशस में आयोजित होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में झारखंड की...

पटना में होगा ‘बिहार स्टार्टअप यात्रा’ का शुभारंभ, युवा उद्यमियों को मिलेगा नया मंच

पटना : बिहार के युवा उद्यमियों और नवाचार से जुड़े युवाओं के लिए एक...

कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई सेहत की परेशानी, रांची के अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़

Severe Cold in Jharkhand: झारखंड में पड़ रही तेज ठंड का असर अब राजधानी...

खबरें और भी हैं...