Latest Newsझारखंडपूर्व DIG, वकील, उद्यमियों और समाजसेवियों ने थामा AJSU का दामन

पूर्व DIG, वकील, उद्यमियों और समाजसेवियों ने थामा AJSU का दामन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ranchi Politics: झारखंड को बेहतर बनाने के लिए अच्छे विचार और सोच जरूरी हैं। ऐसे लोगों को एक मंच पर लाने की हमारी कोशिशें लगातार आगे बढ़ रही हैं। हमें सभी के विश्वास पर खरा उतरना है।

ये बातें AJSU पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो (Sudesh Kumar Mahato) ने कहीं। वह गुरुवार को केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान पूर्व DIG संजय रंजन, उद्यमी कपिल कपूर, अधिवक्ता मेघा कपूर, डॉ प्रतीक वर्मा समेत रांची के कई उद्यमियों एवं समाजसेवियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Sudesh Kumar Mahato ने संजय रंजन का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी ने हमेशा से युवाओं, महिलाओं और बुद्धिजीवियों की कद्र की है। संजय जी ने पुलिस सेवा में रहते हुए राज्य की अपेक्षाओं और समस्याओं को समझा-जाना है।

इनके अनुभवों का लाभ राज्य को अवश्य मिलेगा। AJSU Party आप सभी को सार्वजनिक जीवन में जनता की सेवा करने का सशक्त मंच देगी। उन्होंने कहा कि झारखंड में सरकार ने जनता को छला है। सरकार की वादाखिलाफी का जवाब जनता इन्हें देगी।

अपने उसूलों पर डटकर चलनेवाली पार्टी है आजसू : संजय रंजन

सदस्यता ग्रहण करने के बाद पूर्व डीआईजी संजय रंजन ने कहा कि सुदेश कुमार महतो के विजन और विचारों से प्रभावित होकर AJSU पार्टी में शामिल हो रहा हूं। आजसू अपनी शर्तों और उसूलों पर डटकर चलनेवाली पार्टी है। इस पार्टी ने हमेशा जन आकांक्षाओं के अनुरूप जमीनी स्तर पर काम किया है।

spot_img

Latest articles

आदित्य साहू होंगे भाजपा के अगले प्रदेश अध्यक्ष, किया नामांकन

रांची : आदित्य साहू प्रदेश भाजपा के अगले कार्यकारी अध्यक्ष होंगे। मंगलवार को उन्होंने...

राजनीति और मीडिया दोनों का अंतिम लक्ष्य राष्ट्रहित हो : राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला

रांची : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने सोमवार को रांची प्रेस क्लब...

आरसीपी सिंह की जदयू में हो सकती है वापसी!

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी निकटतम सहयोगी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी...

महिलाओं से जुड़े मुद्दे मजबूती से उठाए महिला मोर्चा : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जनता दल...

खबरें और भी हैं...