Sunita Kehriwal on her Husband’s Arrest: CM अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख की गिरफ्तारी दिल्ली के लोगों के साथ धोखा है।
आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बृहस्पतिवार रात दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार कर लिया था।
सुनीता केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘आपके तीन बार चुने गए मुख्यमंत्री को मोदी जी ने सत्ता के अहंकार में गिरफ्तार करवाया। सभी को कुचलने में लगे हैं। यह दिल्ली के लोगों के साथ धोखा है।
आपके मुख्यमंत्री हमेशा आपके साथ खड़े रहे हैं। अंदर (जेल) रहें या बाहर, उनका जीवन देश के लिए समर्पित है। जनता जनार्दन है, सब जानती है। जय हिन्द।’
ED ने Kejrival को आज अदालत में पेश किया और उनकी 10 दिन की हिरासत मांगी। अदालत के आदेश की प्रतीक्षा है।