Latest Newsझारखंडरांची सिवल कोर्ट से डब्लू कुजूर की जमानत याचिका खारिज

रांची सिवल कोर्ट से डब्लू कुजूर की जमानत याचिका खारिज

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

W Kujur’s Bail Plea Rejected: अपर न्यायायुक्त M C झा की अदालत ने शुक्रवार को जमीन कारोबारी कमल भूषण के एकाउंटेंट संजय कुमार (Accountant Sanjay Kumar) की हत्या के मामले में मुख्य आरोपित डब्लू कुजूर की जमानत याचिका खारिज कर दी है।

आरोप है कि डब्लू कुजूर और राहुल कुजूर के इशारे पर Accountant संजय कुमार की हत्या हुई थी।

पांच जुलाई, 2023 को एकाउंटेंट संजय कुमार ऑफिस से घर लौट रहे थे। इसी दौरान शूटरों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। हत्याकांड को लेकर SIT गठित की गई थी।

मामले में डब्लू कुजूर, उसकी पत्नी सुशीला कुजूर और बेटा राहुल कुजूर सहित 10 आरोपितों के खिलाफ सुखदेव नगर थाना में कांड संख्या 269/2023 के दर्ज कराई गई थी। मामले के सभी आरोपित जेल में है। इनपर कोर्ट में 22 अप्रैल को आरोप गठित होना है।

उल्लेखनीय है कि कारोबारी कमल भूषण की हत्या साल 2022 में रातु रोड के गैलेक्सियां मॉल (Galaxian Mall) के पास गोली मारकर की गई थी।

इस मामले में भी डब्लू कुजूर, उसकी पत्नी सुशीला कुजूर और बेटा राहुल कुजूर सहित कई आरोपितों के खिलाफ सुखदेव नगर थाना में (कांड संख्या 238/2022) दर्ज कराया गया था।

spot_img

Latest articles

राजनीति और मीडिया दोनों का अंतिम लक्ष्य राष्ट्रहित हो : राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला

रांची : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने सोमवार को रांची प्रेस क्लब...

आरसीपी सिंह की जदयू में हो सकती है वापसी!

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी निकटतम सहयोगी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी...

महिलाओं से जुड़े मुद्दे मजबूती से उठाए महिला मोर्चा : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जनता दल...

बिहार चुनाव में लोक हारा और तंत्र जीता : तेजस्वी यादव

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राजद नेता तेजस्वी...

खबरें और भी हैं...