Latest Newsझारखंडसोशल मीडिया पर पूर्व CM हेमंत सोरेन पर सीता सोरेन ने साधा...

सोशल मीडिया पर पूर्व CM हेमंत सोरेन पर सीता सोरेन ने साधा करारा निशाना, लिखा…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Sita Soren on Hemant Soren : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री Hemant Soren पर उनकी भाभी और दुमका लोकसभा सीट से भाजपा की प्रत्याशी सीता सोरेन (Sita Soren) ने सोशल मीडिया पर जोरदार हमला बोला है।

उन्होंने रविवार को रांची में हेमंत सोरेन के समर्थन में हो रही इंडिया गठबंधन की रैली के ठीक पहले X पर हेमंत सोरेन (Hemant Soren) का कंधे पर गठरी ढोता हुआ पोस्टर शेयर किया, इस पर लिखा, “कदम-कदम बढ़ाए जा, झारखंड को नोच खाए जा।”

पोस्टर में इस स्लोगन को India Alliance का एंथम बताया गया है। सीता सोरेन ने लिखा है, “बाती में तेल नहीं, जनता से कोई मेल नहीं।

भ्रष्टाचार और अत्याचार से गठबंधन को परहेज नहीं। जिस प्रकार दीया बुझने से पहले खूब तेजी से फड़फड़ाता है, ठीक उसी प्रकार अपना राजनीतिक अस्तित्व मिटने से पहले इंडी गठबंधन वाले आखिरी बार फड़फड़ा रहे हैं।”

उन्होंने रैली को लेकर Social Media पर कई और पोस्ट शेयर किए। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा है, “मुंह में सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए इन नेताओं को झारखंड के आदिवासियों और जल-जंगल-जमीन से कोई सरोकार नहीं है, ये बस अपना अस्तित्व बचाने के लिए इकट्ठा हुए हैं।

इन्हें लगता है कि जनता इनके कारनामे को नहीं जानती है, लेकिन इन्हें ये नहीं पता कि जनता इनके इरादे से अच्छी तरह वाकिफ है।”

उन्होंने आगे लिखा है, “गरीब आदिवासियों की जमीन छीनने वाले आज लोकतंत्र को खतरे में बता रहे हैं।

लेकिन वो ये भूल जाते हैं कि जनता के सामने ये नौटंकी नहीं चलने वाली। जनता जानती है कि गरीब के हक पैसा छीनने वाला ये घमंडिया गिरोह ही लोकतंत्र का सबसे बड़ा दुश्मन है।”

spot_img

Latest articles

दीनानाथ पांडेय ने अपनी राह खुद चुनी, उस पर चले और इतिहास बना गये : सरयू राय

जमशेदपुर : श्रद्धेय दीनानाथ पांडेय स्मारक समिति के तत्वावधान में रविवार को उनकी पुण्यतिथि...

बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन पर भाजयुमो नेताओं ने खिलायी मिठाई, दी बधाई

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन रविवार...

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

खबरें और भी हैं...

दीनानाथ पांडेय ने अपनी राह खुद चुनी, उस पर चले और इतिहास बना गये : सरयू राय

जमशेदपुर : श्रद्धेय दीनानाथ पांडेय स्मारक समिति के तत्वावधान में रविवार को उनकी पुण्यतिथि...

बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन पर भाजयुमो नेताओं ने खिलायी मिठाई, दी बधाई

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन रविवार...