Latest Newsझारखंडधनबाद से लोकसभा के चुनावी अखाड़े में ताल ठोकेगा भारतीय जनतंत्र मोर्चा,...

धनबाद से लोकसभा के चुनावी अखाड़े में ताल ठोकेगा भारतीय जनतंत्र मोर्चा, सरयू राय ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Loksabha Election : जमशेदपुर विधायक सरयू राय (Saryu Rai) ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी धनबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेगी।

सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि उनकी पार्टी भारतीय जनतंत्र मोर्चा (Bharatiya Jantantra Morcha here) यहां से प्रत्याशी मैदान में उतारेगी।

पार्टी अगले 24 घंटे में प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी। सरयू राय ने कहा की उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को समर्थन नहीं दिया है।

राय ने कहा कि अनुपमा सिंह उनसे मिलने जरूर आई थीं, लेकिन उन्होंने व्यक्तिगत आशीर्वाद दिया था, जो एक बेटी और बहू को दिया जाता है।

ढुल्लू पर जमकर साधा निशाना

सरयू राय ने कहा कि BJP के प्रदेश महामंत्री ने चुनाव आयोग में जो Affidavit दिया है उसके अनुसार भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो पर अभी 19 मामले लंबित हैं और केवल दो मामलों में ही सजा हुई है, जबकि वर्ष 2022 में धनबाद के SP ने झारखंड उच्च न्यायालय (Jharkhand High Court) में एक रिपोर्ट दी थी, जिसके अनुसार BJP प्रत्याशी ढुल्लू महतो पर इससे कहीं ज्यादा मामले लंबित हैं।

साथ ही उन्हें चार मामलों में सजा हुई है। उन्होंने कहा कि लंबित मामलों में कई संगीन धाराएं वाले भी हैं, जिसमें 5 से 10 वर्ष तक की सजा हो सकती है।

spot_img

Latest articles

लालू से आठ महीने बाद दिल्ली में मिले तेज प्रताप यादव, कोर्ट में तेजस्वी से भी सामना हुआ, लेकिन कोई बात नहीं हुई

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड के वाहन संयंत्र का उद्घाटन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए...

खबरें और भी हैं...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...